{"_id":"594ea2d34f1c1b8f198b46ce","slug":"41498325715-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद, बीज की दो दुकान सील, 26 दुकानों से लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद, बीज की दो दुकान सील, 26 दुकानों से लिए नमूने
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
दुकान सील कराते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। खाद और बीज की दुकानों पर जिले भर में की गई छापेमारी में अनियमितताएं मिलने पर दो दुकानें सील की गई हैं। जबकि धान, मक्का, बाजरा के बीज के 29 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
शासन के निर्देश पर शनिवार को जिले भर में खाद, बीज की दुकानों पर छापेमारी की गई। तीन टीमों ने 26 दुकानों पर छापा मारा। दुकानों से धान, मक्का, बाजरा के बीजों के 29 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। अभिलेखों का मिलान नहीं होने पर सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए।
मैनपुरी और कुरावली तहसील में उप कृषि निदेशक यूबीसिंह गौतम के साथ संबंधित एसडीएम, भोगांव और किशनी तहसील में जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा के साथ संबंधित एसडीएम, करहल तथा घिरोर तहसील में कृषि रक्षा अधिकारी जनार्दन कटियार के साथ संबंधित एसडीएम ने दुकानों पर छापे मारे।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान कई दुकानदार टीमों को देखते ही दुकानें बंद कर भाग गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया छापेमारी अभियान जारी रहेगा। दुकानदार खाद बीज बेचते समय किसान को रसीद जरुर दें। किसान द्वारा दुकानदार की रसीद नहीं देने की शिकायत करने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।