{"_id":"594ea2c14f1c1b83688b457c","slug":"41498325697-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज बरेली मार्ग पर एक अनियंत्रित बाइक पेड़ में जा घुसी, जिससे दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। दोनों मृतकों के बीच नाना धेवता का रिश्ता था।
दुर्घटना के शिकार रामभजन (65) निवासी अल्लीपुर मड़ईया थाना उझानी, जनपद बदायूं, एवं विजेंद्र (19) पुत्र नेम सिंह निवासी मनकापुर थाना सोरों हुए। बताया गया कि विजेंद्र बाइक चला रहा था। किसी तरह से तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक कासगंज-बरेली मार्ग पर कछला गंगा क्षेत्र के फूलपुर इलाके में सड़क किनारे पेड़ में घुसी थी।
दोनों की मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि नाना रामभजन अपनी बेटी के घर मनकापुर दवा लेने आए थे। दवा लेने के बाद उनका धेवता विजेंद्र उन्हें वापस उनके गांव अल्लीपुर छोड़ने जा रहा था। ये हादसा दोपहर के समय बदायूं जनपद की सीमा में हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिवारीजन एवं ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए।