फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   407 teachers released from the district

407 शिक्षक जिला से हुए कार्यमुक्त

Tue, 02 Feb 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
407 teachers released from the district
कासगंज। जिले के 407 शिक्षकों का अपने गृहजनपद में नौकरी करने का सपना पूरा हो गया है। इन शिक्षकों को मंगलवार को जिले से कार्यमुक्त कर दिया गया। अब ये शिक्षक अपने जनपद में जाकर ज्वाइनिंग करेंगे।
विज्ञापन

अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया के बाद 407 शिक्षकों का स्थानांतरण जिले से उनके गृहजनपद में कर दिया गया। मंगलवार को स्थानांतरित शिक्षकों को रिलीव किया गया। इसके लिए शिक्षा विभाग ने आठ काउंटर निर्धारित किए।
विज्ञापन

इन काउंटरों पर शिक्षकों के नियुक्तिपत्र, स्थानांतरण आवेदन, स्थानांतरण सूची में नाम, बैंक नो ड्यूज, विद्यालय एवं खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कार्यमुक्त प्रमाणपत्र आदि अभिलेखों की जांच की गई। सभी अभिलेखों की जांच के बाद शिक्षकों को जिले से कार्यमुक्त कर दिया गया। देररात यह प्रक्रिया चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने सूची में शामिल सभी शिक्षकों को जिले से कार्यमुक्त कर दिया है। बाहरी जनपदों से स्थानांतरित होकर आने वाले शिक्षकों को पांच फरवरी को विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे।
- अंजली अग्रवाल बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed