फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   400 policemen were able to find only three robbers, the kingpin still absconding

तीन लुटेरों को ही तलाश पाए 400 पुलिसकर्मी, सरगना अब भी फरार

Fri, 03 Sep 2021 01:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
400 policemen were able to find only three robbers, the kingpin still absconding
आगरा। मथुरा के बुलियन कारोबारी से दुस्साहसिक बदमाशों ने 1.05 करोड़ की लूट की थी। बदमाशों को खोजने में 400 पुलिसकर्मी लगाए गए थे। पर 10 दिनों ये पुलिसकर्मी तीन लुटेरे और एक सराफ के कर्मी समेत सात लोगों को ही गिरफ्तार कर सकी। सरगना अब भी पुलिसवालों की पकड़ से दूर है। वहीं इन बदमाशों से घर-दुकान कुछ भी सुरक्षित नहीं है। वे तबाड़तोड़ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बाइकर्स गैंग ने बृहस्पतिवार को ही ताजगंज इलाके में घर के बाहर टहल रही महिला से चेन, मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

मथुरा में बुलियन कारोबारी अंकित बंसल से 1.05 करोड़ की लूट करने वालों बदमाशों की तलाश में 400 पुलिसकर्मी लगाए गए थे। 10 दिनों में पुलिसकर्मी सिर्फ तीन बदमाश और सराफ के एक कर्मचारी समेत कुल सात लोगों को ही गिरफ्तार कर सकी। सरगना अब भी पकड़ से दूर है। जबकि इन बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों ने 65 किलोमीटर तक चार हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। आगरा और हाथरस तक दबिश दी थी।
विज्ञापन

मथुरा निवासी अंकित बंसल से 16 अगस्त को रेलवे स्टेशन रोड पर चौकी बाग बहादुर से 50 मीटर दूर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने 1.05 करोड़ रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने 26 अगस्त को घटना का खुलासा किया था। इसमें तीन लुटेरे नीतेश, तरुण चौधरी और जीतू उर्फ जितेंद्र शामिल थे। वहीं शरणदाता और मुखबिरी करने वाले सराफ के कर्मचारी सहित चार आरोपी भी गिरफ्तार किए थे। सरगना हाथरस के सादाबाद निवासी अरविंद उर्फ भूरा फरार है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि मथुरा में 1.05 करोड़ रुपये की लूट की गई। इसके बाद रुनकता में 11 लाख रुपये लूटे गए। दोनों घटनाओं में कर्मचारियों ने ही मुखबिरी की थी। मथुरा में हुई लूट का खुलासा करने में आगरा और मथुरा के 400 पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। तकरीबन चार हजार कैमरों के फुटेज को खंगाला गया। तब बदमाशों का सुराग मिला। अब सरगना की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।
आगरा में भी सरगना की तलाश
मथुरा लूटकांड के सरगना अरविंद उर्फ भूरा की तलाश आगरा में भी की जा रही है। अरविंद के खिलाफ थाना सिकंदरा में भी मुकदमे दर्ज हैं। उसने फायरिंग की थी। उसकी तलाश सिकंदरा, खंदौली के बाद सादाबाद थाना क्षेत्र में भी की गई है।

रुनकता लूटकांड के खुलासे में सौ पुलिसकर्मी लगे
रुनकता में सुधीर फिलिंग स्टेशन पर लूटकांड के खुलासे के लिए भी दस टीम को लगाया गया था। इनमें तकरीबन सौ पुलिसकर्मी शामिल थे। यहां भी पुलिस कर्मियों ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed