फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   40 percent Work Completed at Agra’s Dhanauli Civil Enclave

Agra News: धनाैली सिविल एन्क्लेव का 40 प्रतिशत काम पूरा, समय पर उड़ान भरने की तैयारी

Sat, 06 Dec 2025 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Dec 2025 09:09 AM IST
सार

सिविल सोसाइटी की पहल रंग ला रही है। धनौली सिविल एन्क्लेव का काम तेजी से चल रहा है। प्रोजेक्ट प्रभारी ने बताया कि समय सीमा में काम पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन
40 percent Work Completed at Agra’s Dhanauli Civil Enclave
आगरा एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के धनौली में सिविल एन्क्लेव का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को महाप्रबंधक और प्रोजेक्ट प्रभारी अनूप चंद्र श्रीवास्तव से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि फेज-1 के तहत पिलर, फाउंडेशन, बाउंड्रीवॉल का काम होना है। करीब 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य को भी निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा। रिमोट सेंसिंग सिस्टम से मुख्यालय से भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


सिविल सोसायटी आफ आगरा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सचिव अनिल शर्मा, राजीव सक्सेना और असलम सलीमी ने बताया कि 286 पेड़ों के विस्थापन का कार्य पूरा हो चुका है। खेरिया मोड़ से न्यू सिविल एन्क्लेव (धनौली) तक का मार्ग पीडब्ल्यूडी को करना है। यह मलपुरा तक मॉडल रोड के रूप में विकसित होगी। इस पर मार्ग पर बिजली के पोल शिफ्ट होंगे। 3 माह में यह काम होना है। यहां एक नाला का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed