फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   40 kg of adulterated ghee destroyed; tins found hidden in fields.

Agra News: मिलावटी 40 किलो घी कराया नष्ट, खेतों में छिपाए टिन

Thu, 09 Jul 2026 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
40 kg of adulterated ghee destroyed; tins found hidden in fields.
आगरा।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने फतेहाबाद के बमरौली स्थित घर में मिलावटी घी बनाने का खेल पकड़ा है। यहां 52 किलो मिलावटी घी और रिफाइंड मिला। इसे नष्ट करा दिया है। छापे की सूचना लीक होने पर आरोपी इनकी टिन को खेतों में छिपा आया था। जांच के लिए नमूने लैब भेज दिए हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी कि बमरौली में दो घरों में रात में नकली व मिलावटी घी बनाया जाता है। इस पर पुलिस के साथ दो घरों में छापा मारा। एक में घर कुछ बरामद नहीं हो पाया। श्रीराम के घर इलेक्ट्रिकल हीटर जलता मिला। वारदाने और रिफाइंड की खाली टिन रखी हुई थीं। अधिकारियों ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी घर के पीछे स्थित खेत में लेकर गया। वहां चार-पांच टिन रखी हुई थीं। उससे निर्माण इकाई का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाया। मिलावटी घी और रिफाइंड बेहद गंदगी स्थिति में मिला। 40 किलो मिलावटी घी और 12 किलो रिफाइंड सोयाबीन को नष्ट करा दिया। जांच के लिए नमूने लेकर लैब भेज दिए । इसके अलावा टीम ने सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एमजी इंडस्ट्रीज शिल्पा के यहां से हल्दी पाउडर, गोवर्धन फूड प्रोडक्ट से साबुत जीरा, पाव भाजी मसाला के 10 नमूने लिए हैं।
विज्ञापन


300 की लागत और 650 रुपये में बिक्री
- सहायक आयुक्त ने बताया कि घी नकली भी हो सकता है। रिफाइंड का रंग हल्का पीला होता है। इससे ये उचित मात्रा में मिलाकर घी की खुशबू के लिए एसेंस मिलाते हैं। इसे डेयरी पर 500 से 650 रुपये में बेचते हैं। लागत करीब 300 रुपये आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed