फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   40 foriegner lost

होटलों में रुके 40 विदेशियों को तलाश रहीं खुफिया टीमें

Tue, 07 Dec 2021 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
40 foriegner lost
आगरा। होटलों में रुके 40 विदेशियों की खुफिया टीमों को तलाश है। इनकी ट्रेसिंग नहीं हो सकी है। जिन होटलों में ये रुके वहां रजिस्टर नाम व पते भी गलत लिखाए। विदेशियों ने जो मोबाइल नंबर दिए वे भी बंद जा रहे हैं। ऐसे में तलाश के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 40 विदेशियों की जांच के लिए सूची एलआईयू को सौंप दी है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के नए रूप ओमिक्रॉन को लेकर ताजनगरी में हाई अलर्ट है। चिह्नित खतरे वाले 56 देशों के यात्रियों का ब्योरा होटलों में खंगाला जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नवंबर में 172 अंतरराष्ट्रीय यात्री होटलों में रुके। जिनकी पासपोर्ट ट्रैकिंग की गई। जिनमें 40 यात्री ऐसे हैं जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। इन्होंने होटल के रजिस्टर में गलत मोबाइल नंबर, नाम व पते दर्ज कराए थे। एक दिन रुक कर विदेशी दूसरी जगह चले गए। इस कारण इनकी जांच भी नहीं हो सकी है। तलाश के लिए 40 लोगों की सूची एलआईयू (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) को सौंप दी गई है। 130 विदेशियों की जांच में 127 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। तीन नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन

होटलों के खिलाफ होगी कार्रवाई
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को ठहराने वाले होटलों की लापरवाही पर प्रशासन ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 40 विदेशियों की पहचान इसलिए नहीं हो सकी क्योंकि होटलों ने समय पर सूचित नहीं किया। विदेशियों की सूचना छिपाने वाले होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महामारी फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में तीन सक्रिय मरीज
जिले में फिलहाल तीन कोरोना सक्रिय मरीज हैं। इनमें स्पेन से लौटा प्रवासी, पंजाब से आया युवक और पीएसी का जवान शामिल है। 18 नवंबर को पोलेंड से लौटा संक्रमित अब ठीक हो गया है। सोमवार को 1563 लोगों की जांच में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। जिले में कुल 20.65 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें 25769 मरीज मिल चुके हैं। 458 मरीजों की मौत हो चुकी है। 25308 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 98.21 प्रतिशत है।

कंट्रोल रूम पर करें सूचित
- सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक शहर में किसी भी कॉलोनी, मुहल्ले में अगर कोई व्यक्ति विदेश यात्रा कर लौटा है तो उसकी सूचना कंट्रोल रूम नंबर 0562-2600412 पर दे सकते हैं। ऐसे लोगों को आठ दिन में आरटीपीसीआर टेस्ट कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed