फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   40 electric poles broken by storm, supply disrupted in 102 villages

आंधी से टूटे 40 विद्युत पोल, 102 गावों में आपूर्ति बाधित

Thu, 13 May 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
40 electric poles broken by storm, supply disrupted in 102 villages
मैनपुरी। बुधवार शाम को आई आंधी से एक बार फिर विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। विद्युत आपूर्ति के लिए लगाए गए 40 पोल टूटने से 102 गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। बृहस्पतिवार शाम तक 54 गांवों की आपूर्ति शुरू नहीं कराई जा सकी।
विज्ञापन

विद्युत निगम के लिए आंधी मुसीबत का कारण बन रही है। बुधवार शाम को आई आंधी से 11 विद्युत उपकेंद्र के क्षेत्रों में 40 विद्युल पोल टूट गए, जिससे विभाग को दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। इससे 102 गांवों में आपूर्ति बंद हो गई। आंधी और बारिश थमने के बाद जब लाइनों की पेट्रोलिंग की गई तो इसकी जानकारी हो सकी। रात को ही विद्युत निगम के कर्मचारियों ने पोल बदलने का काम शुरू किया। पूरी रात मेहनत के बाद 48 गांवों में विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह तक चालू करा दी गई। हालांकि उपकेंद्र अंडनी के 22 गांव और सिमरऊ उपकेंद्र के 32 गांव समेत कुल 54 गांवों की आपूर्ति बाधित रही। इन क्षेत्रों में सबसे अधिक विद्युत पोल टूटने के कारण परेशानी हुई। बृहस्पतिवार शाम तक इन गांवों में आपूर्ति चालू नहीं कराई जा सकी। खबर लिखे जाने तक विद्युत निगम के कर्मचारी काम में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed