फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   4 patients died due to difficulty in breathing due to bad air on Diwali

Agra News: दिवाली पर बिगड़ी हवा सांस लेने में दिक्कत से 4 मरीजों की मौत

Mon, 13 Nov 2023 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 Nov 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
4 patients died due to difficulty in breathing due to bad air on Diwali
मैनपुरी। दिवाली के पटाखों के साथ ही जिले की हवा फिर से जहरीली होने लगी है। सांस लेने में दिक्कत के चलते जिले के अलग-अलग क्षेत्र निवासी दमा और हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित 4 मरीजों की मौत हो गई। 10 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दिवाली पर जिले में जमकर आतिशबाजी चलाई गई। इससे एक बार फिर से जिले की हवा में प्रदूषण बढ़ गया। इसका नतीजा यह हुआ कि अलग-अलग क्षेत्रों में दमा और हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित चार बुजुर्गों की मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी 50 वर्षीय शंभुदयाल को रविवार की रात अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पमताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव बिरथुआ निवासी 85 साल की रामश्री को दमा की दिक्कत थी। रविवार की रात हाल बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव रठेरा निवासी 75 वर्षीय भजनलाल सविता को भी सोमवार की सुबह सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के राधारमन रोड निवासी 80 साल के दुर्विजय सिंह को हार्ट में दिक्कत थी। सोमवार की सुबह अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि जिन दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है, उन्हें अंतिम सांसों में ही लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed