फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   3912 candidates will appear for police recruitment exam at 13 centers from tomorrow.

Agra News: कल से 13 केंद्रों पर 3912 परीक्षार्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा

Wed, 21 Aug 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
3912 candidates will appear for police recruitment exam at 13 centers from tomorrow.
मैनपुरी। शुक्रवार से जिले के 13 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू होने जा रही है। परीक्षा के लिए जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीम रामजी मिश्र के आदेश पर बुधवार को मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित होनी है। परीक्षा के लिए श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मैनपुरी, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैनपुरी, डीएवी इंटर कॉलेज मैनपुरी, डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय करहल रोड मैनपुरी, श्री चित्रगुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैनपुरी, राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय पॉलिटेक्निक मैनपुरी, कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, कुंवर आरसी महिला डिग्री कॉलेज मैनपुरी, सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर, श्री एकरसानंद इंटर कॉलेज मैनपुरी और श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था की गई है। अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर परीक्षा की निगरानी के लिए लगाए गए मजिस्ट्रेट ने बुधवार को परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया विभाग हुआ सक्रिय
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। रेवले स्टेशन, बस स्टैंड के साथ ही शहर के होटलों पर आने जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। एसपी विनोद कुमार ने पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए हैं।


चार सचल दल किए निर्धारित
पुलिस भर्ती परीक्षा की निगरानी के लिए चार सचलदल शिक्षा विभाग की ओर से भी गठित किए गए हैं। प्राचार्य डायट मनमोहन शर्मा, डीआईओएस सतीश कुमार, बीएसए दीपिका गुप्ता, सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल इन सचल दलों का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed