फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   38 inmates quarantined in jail

जेल में 38 बंदी किए गए क्वारंटीन

Tue, 11 Jan 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
38 inmates quarantined in jail
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने मंगलवार को जेल का निरीक्षण किया। जेल में बंदियों के लिए बनाई गई अस्थायी बैरक में 38 बंदी मिले। इनको क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने जेल में आने वाले नए बंदियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जेल अस्पताल, पाकशाला सहित सहित बैरक नंबर आठ-ए, आठ बी का निरीक्षण किया। बैरकों में मिले बंदियों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करने के निर्देश जेल अधिकारियों को दिए। जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी ने सचिव को बताया कि जेल में नौ बंदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सभी बंदियों को विशेष बैरक में रखा गया है। जेल में आने वाले नए बंदियों को 14 दिन तक अस्थायी कारागार में रखा जा रहा है। जेल में कोरोना टेस्ट कराने के साथ ही बंदियों का टीकाकरण भी कराया जा रहा है। इस दौरान जेलर पवन कुमार त्रिवेदी, डिप्टी जेलर मनोज कुमार शुक्ला, प्राधिकरण कार्यालय सहायक देवेंद्र सिंह, पीएलवी जितेंद्र कुमार, अजय चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed