{"_id":"696277bcb6a462750b069437","slug":"38-bangladeshis-deported-from-agra-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा से 38 बांग्लादेशी डिपोर्ट: अवैध रूप से रह रहे थे, जेल में सजा पूरी होने के बाद कड़ी सुरक्षा में वापस भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा से 38 बांग्लादेशी डिपोर्ट: अवैध रूप से रह रहे थे, जेल में सजा पूरी होने के बाद कड़ी सुरक्षा में वापस भेजे
Sat, 10 Jan 2026 09:31 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 10 Jan 2026 09:31 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अवैध रूप से रह रहे 38 बांग्लादेशियों को वापस भेज दिया गया। बांग्लादेशी नागरिकों को वर्ष 2023 में पकड़ा गया था। इसके बाद वह जेल में सजा काट रहे थे। सजा पूरी होने के बाद उन्हें बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
जेल से कड़ी सुरक्षा में रवाना किए बांग्लादेशी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशी अधिनियम में सजा पूरी कर चुके 27 लोगों समेत 38 बांग्लादेशी नागरिकों को बांग्लादेश भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। जिला जेल से शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सभी को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया गया। वहां इन्हें बीएसएफ और आईबी के सुपुर्द किया जाएगा। 13 जनवरी को सभी को सीमा पार बांग्लादेश भेजा जाएगा।
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि फरवरी 2023 में सिकंदरा की आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-14 में अवैध रूप से भारत आए बांग्लादेशियों के खाली प्लाॅट में झोपड़ी बनाकर रहने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने छापा मारकर 15 पुरुष और 12 महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इनके साथ आठ नाबालिग और तीन बच्चे भी थे। इनमें से कई के पास भारतीय होने के फर्जी वोटर कार्ड और आधार कार्ड बरामद हुए थे। सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। किशोर न्याय बोर्ड ने नाबालिगाें को तीन साल के लिए बाल सुधार गृह भेज दिया था।
न्यायालय ने विदेशी अधिनियम के तहत सुनवाई के बाद 27 लोगों (महिला-पुरुषों) को तीन वर्ष की सजा सुनाई थी। तीन बच्चे अपनी मां के साथ ही जेल में थे। सजा पूरी होने के बाद न्यायालय के आदेश के तहत सभी को रिहा किया जाना था, लेकिन रिहाई के बाद भी वह भारत में नहीं रह सकते थे। इसके कारण सभी को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
डीसीपी के अनुसार न्यायालय की अनुमति के बाद शनिवार को एसीपी एलआईयू दिनेश सिंह की टीम और पुलिसकर्मियों की कड़ी सुरक्षा में सभी 38 बांग्लादेशियों को बस से पश्चिमी बंगाल के लिए रवाना किया गया। पुलिस की एक गाड़ी बस के साथ भेजी गई। बस में भी पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। 13 जनवरी को सभी को बीएसएफ की सुपुर्दगी में दिया जाएगा। बीएसएफ बांग्लादेशियों को उनके देश भेजेगी।
ये भी पढ़ें-UP: क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी...पुलिस ने गैंग का किया भंडाफोड़, दो शातिर दबोचे

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन