{"_id":"681f92080d73fe931e0ac7a5","slug":"37948-cases-settled-in-national-lok-adalat-kasganj-news-c-175-1-kas1001-131738-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 37948 वाद निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 37948 वाद निस्तारित
Sat, 10 May 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 10 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते जिला जज रामेश्वर।
कासगंज। जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रामेश्वर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 37948 वाद निस्तारित हुए एवं 60991564 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट हुआ।राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जज रामेश्वर ने एक वाद निस्तारित कर 500 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अल्पना ने 57 वाद निस्तारित किए। मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण राजीव कुमार ने 73 वाद निस्तारित कर 35336049 रुपये मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रुप में एवार्ड किए। प्रथम अपर जिला जज शक्तीपुत्र तोमर ने एक वाद निस्तारित कर 500 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। विशेष न्यायाधीश एससी एसटी रत्नेश कुमार श्रीवास्तव ने एक वाद निस्तारित कर 500 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। अपर जिला जज अनुतोष कुमार शर्मा ने 2 वाद निस्तारित किए। अपर जिला जज त्वरित न्यायालय शिखा प्रधान ने 300 वाद निस्तारित किए। अपर जिला जज त्वरित न्यायालय धनंजय कुमार मिश्रा ने एक वाद निस्तारित किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपमा सिंह ने 1638 वाद निस्तारित कर 319590 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। सिविल जज सीनियर डिवीजन खान जीशान मसूद ने तीन वाद निस्तारित कर 1356496 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार मिश्रा ने 611 वाद निस्तारित कर 12100 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन गिरेंद्र सिंह ने 413 वाद निस्तारित कर 4130 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। सिविल जज सीनियर डिवीजन त्वरित न्यायालय आशीष कुमार ने 566 वाद निस्तारित किए। प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन पीयूष मूलचंदानी ने 115 वाद निस्तारित कर 1750 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। न्यायिक मजिस्ट्रेट शालिनी सिंह ने 303 वाद निस्तारित कर 3610 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। न्यायाधीश ग्राम न्यायालय पटियाली अनुराग ने 104 वाद निस्तारित कर 1970 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। द्वितीय सिविल जज जूनियर डिवीजन वर्तिका शैलेट ने 78 वाद निस्तारित कर 740 रुपये अर्थदंड वसूल किए। प्रथम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायिक मजिस्ट्रेट अदिति गर्ग ने आठ वाद निस्तारित कर 9600 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। तृतीय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन सिंह ने 20 वाद निस्तारित कर 200 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। प्रशासनिक एवं राजस्व न्यायालयों द्वारा 33435 वाद निस्तारित किए गए। बैंकों द्वारा 177 मामले निस्तारित कर 23784000 रुपये की धनराशि का समझौता किया गया। अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत राज बहादुर मौर्य ने 4 वाद निस्तारित किए। दूर संचार निगम बीएसएनएल द्वारा 35 वाद निस्तारित कर 54829 रुपये की धनराशि का समझौता हुआ। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा 2 वाद निस्तारित कर 105000 रुपये की धनराशि का समझौता हुआ।
विज्ञापन