{"_id":"626d81ec5616e366a9183a2d","slug":"37-school-vehicles-declared-condem-kasganj-news-agr53204780","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकफुट पर आए स्कूल संचालक, 37 वहानों को सड़क पर न चलाने को दिया लिखकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकफुट पर आए स्कूल संचालक, 37 वहानों को सड़क पर न चलाने को दिया लिखकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बच्चों को स्कूल लाने ले जाने में अभी तक मनमाने तरीके से वाहनों का संचालन करने वाले स्कूल संचालक अब बैकफुट पर आ गए हैं। स्कूल संचालकों ने अपने 37 वाहनों को कंडम श्रेणी में घोषित कर दिया है। इसके लिए बाकायदा परिवहन विभाग को इन वाहनों को सड़क पर न चलाने के लिए लिखकर भी दिया गया है। इसके साथ ही परमिट के लिए भी आवेदन किए जाने लगे हैं।
जिला में 171 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इन वाहनों के संचालन के लिए परिवहन विभाग के नियम व मानक निर्धारित हैं। इसके साथ ही वाहन को मार्ग पर चलाने के लिए परमिट लेना भी अनिवार्य होता है, लेकिन स्कूल वाहनों के संचालक मनमाने तरीके से अपने वाहनों को संचालित कर रहे थे। उनके द्वारा परिवहन विभाग के न तो नियमों का पालन ही किया जा रहा था और न ही मानकों पर ही ध्यान दिया जा रहा था। यहां तक कि बिना परमिट के ही वाहनों का संचालन कर राजस्व को चूना लगाया जा रहा था। अमर उजाला द्वारा चलाए गए अभियान एवं परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के बाद संचालकों में खलबली मच गई। स्कूल संचालकों ने अपने 37 वाहनों का प्रयोग बच्चों को लाने ले जाने के लिए न करने एवं इनको कंडम श्रेणी में घोषित कर देेने का लिखकर दे दिया है। इसके साथ ही आठ वाहनों के लिए परमिट के आवेदन भी कर दिए हैं। कई वाहनों ने अपनी फिटनेस भी विभाग में कराई है।
स्कूल संचालकों ने 37 वाहनों को कंडम घोषित करते हुए विभाग को लिखकर दिया है। साथ ही वाहनों के परिमट के आवेदन भी किए गए हैं। फिटनेस भी कराई जा रही है। - राजेश राजपूत, एआरटीओ