फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   36 people got plots...faces lit up

UP: एडीए की लॉटरी में चमकी 36 लोगों की किस्मत, 567 आवेदकों में हुआ चयन; अटल पुरम में मिलेंगे भूखंड

Sat, 16 May 2026 10:45 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 10:45 AM IST
सार

आगरा विकास प्राधिकरण ने विभिन्न आवासीय योजनाओं के 36 खाली भूखंडों के आवंटन के लिए लॉटरी निकाली। 567 आवेदकों में से पात्र लोगों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया और वीडियोग्राफी के बीच किया गया।
 

विज्ञापन
36 people got plots...faces lit up
अटलपुरम में भूखंडों के हुए आवंटन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की विभिन्न आवासीय योजनाओं के अंतर्गत खाली पड़े भूखंडों के आवंटन के लिए शुक्रवार को लॉटरी निकाली गई। प्राधिकरण परिसर में आयोजित इस प्रक्रिया में शास्त्रीपुरम, कालिंदी विहार, ताजनगरी द्वितीय चरण और नेहरू एन्क्लेव योजना के ईडब्ल्यूएस व एलआईजी श्रेणी के 36 रिक्त भूखंडों के लिए भाग्यशाली विजेताओं का चुनाव किया गया। लॉटरी का आयोजन प्राधिकरण उपाध्यक्ष की ओर से गठित समिति के सदस्यों और जिलाधिकारी के नामित प्रतिनिधि की मौजूदगी में निकाली गई।
विज्ञापन

भूखंडों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 13 नवंबर 2025 से 12 दिसंबर 2025 तक चली थी, जिसमें कुल 567 आवेदकों ने उत्साहपूर्वक पंजीकरण कराया था। जांच के बाद इनमें से 385 आवेदक पात्र पाए गए। 200 आवेदनकर्ताओं ने प्रत्यक्ष रूप से लॉटरी प्रक्रिया में भाग लिया और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। लॉटरी के माध्यम से प्राधिकरण की कुल 36 संपत्तियों की बिक्री हुई, जिससे विभाग को लगभग 2.51 करोड़ रुपये की आय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed