फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Records Hottest Night of the Season as Heatwave Intensifies

UP: आगरा में रात ने भी तोड़े गर्मी के रिकॉर्ड, 28.4°C पर पहुंचा न्यूनतम तापमान; लू का अलर्ट जारी

Sat, 16 May 2026 11:14 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 11:14 AM IST
सार

आगरा में शुक्रवार को सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तेज लू और बढ़ती गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Agra Records Hottest Night of the Season as Heatwave Intensifies
शुक्रवार को भीषण गर्मी से आम जनमानस परेशान दिखाई दिया।  अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दिन के साथ अब रातें भी तपने लगी हैं। शुक्रवार को आगरा में सीजन की सबसे गर्म रात रही। इससे लोगों का हाल बेहाल हो गया। मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शहर का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस साल में अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले 29 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि, उसके बाद बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने तापमान को खुशनुमा बना दिया था।
विज्ञापन

दिन के रात के पारे में हुई बढ़ोतरी ने लोगों की नींद छीन ली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूरज ढलने के बाद भी गर्म हवा और वातावरण में मौजूद तपिश के कारण लोगों को रात में भी चैन नहीं मिला। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए चिंता जताई है। विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक आगरा और आसपास के क्षेत्रों में तेज लू चलने की प्रबल संभावना है। दिन के समय गर्म पछुआ हवाएं चलने से पारा और ऊपर जा सकता है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और दोपहर के समय बाहर न निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed