{"_id":"614a36f18ebc3e91e5135898","slug":"36-officers-and-policemen-will-get-a-prize-money-of-two-lakhs-agra-news-agr5085704189","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 अधिकारी और पुलिसकर्मियों को मिलेगी दो लाख की इनामी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 अधिकारी और पुलिसकर्मियों को मिलेगी दो लाख की इनामी राशि
विज्ञापन
आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी डॉ. उमाकांत गुप्ता को अपहरणकर्ताओं से सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम के लिए मुख्यालय से दो लाख रुपये की इनामी राशि स्वीकृत हो गई है। धनराशि को 36 पुलिसकर्मियों में अलग-अलग वितरित किया जाएगा।
पुरस्कार राशि में से तत्कालीन एसपी सिटी रोहन बोत्रे प्रमोद को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। सीओ सदर राजीव कुमार और सीओ छत्ता दीक्षा सिंह को 15-15 हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। थाना एत्माद्दौला के निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय, सदर के अजय कौशल, हरीपर्वत के अरविंद कुमार और सर्विलांस के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार को दस-दस हजार रुपये दिए जाएंगे।
इनके अलावा एसआई राजकुमार बालियान, एसओजी के कुलदीप दीक्षित, थाना एत्माद्दौला के एसआई राहुल कुमार, मयंक चौधरी, योगेश कुमार, रोहित आर्य, अनुज कुमार, सिर्वलांस सेल के एसआई सचिन धामा को पांच-पांच हजार, पांच मुख्य आरक्षी को चार-चार हजार, 15 आरक्षी को तीन-तीन हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
यह था मामला
डॉक्टर उमाकांत गुप्ता का 13 जुलाई को अपहरण किया गया था। उन्हें बदमाश हनी ट्रैप में फंसाकर धौलपुर के बीहड़ में ले गए थे। पुलिस टीम धौलपुर गई थी। इसके बाद डाक्टर को सकुशल बरामद कर लाई थी। 22 जुलाई की रात को पुलिस ने गैग के सरगना बदन सिंह और उसके साथी को मुठभेड़ में मार गिराया था। घटना का खुलासा करने पर डीजीपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की थी।