फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   36 corona positive patients found in agra on thursday

Corona In Agra: आइसोलेशन वार्ड की महिला चिकित्सक और उनके पति भी संक्रमित मिले, 2245 हुई संख्या

Fri, 14 Aug 2020 10:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 14 Aug 2020 10:09 AM IST
सार

महिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, इनके पति भी संक्रमित हो चुके हैं

विज्ञापन
36 corona positive patients found in agra on thursday
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

ताजनगरी में 36 नए मरीज और मिलने से बृहस्पतिवार को संक्रमि तों का आंकड़ा 2245 हो गया है। डीएम प्रभु नारायण ने बताया 28 नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं।

विज्ञापन


कुल 1797 मरीज ठीक हो चुके हैं। 102 मरीजों की मौत हो चुकी है। 346 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। डीएम ने बताया 73713 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


285 कंटेनमेंट जोन हुए बंद
एक तरफ मरीज बढ़ रहे हैं, दूसरी तरफ कंटेनमेंट जोन कम हो रहे हैं। बृहस्पतिवार तक 285 कंटेनमेंट जोन बंद हो गए। 155 जोन एक्टिव हैं, इनमें नए मरीज निकल रहे हैं। आगरा में कुल 440 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदुस्तान कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में तैनात महिला चिकित्सक और उनके पति कोरोना संक्रमित हो गए हैं। महिला चिकित्सक के पति भी डॉक्टर हैं। वहीं, एक महिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

हिंदुस्तान कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी दे रही 45 वर्षीय महिला चिकित्सक की तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खेरागढ़ में है। जबकि उनके डॉक्टर पति सिकंदरा स्थित एक अस्पताल में कार्यरत हैं। इनके दो बच्चे हैं, दोनों को होम आइसोलेट किया गया है।

विभिन्न स्थानों पर एक ही परिवार के कई सदस्य कोरोना संक्रमित हुए हैं। एमके पुरम शास्त्रीपुरम के एक ही परिवार के तीन लोग हैं। 64 वर्ष की महिला, 56 वर्ष के पुरुष के साथ 14 वर्ष का बालक भी है। वहीं, दीप नगर पश्चिमपुरी के एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें 64 वर्ष व 50 वर्ष की महिला, 32 व  29 वर्ष के पुरुष हैं। सुलहकुल नगर शाहगंज के बुजुर्ग दंपति 75 और 65 वर्ष के और परिवार की 40 वर्ष की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

किशोरपुरा जगदीशपुरा की 43 वर्ष की महिला और 21 व 18 वर्ष के युवक, साकेत कॉलोनी शाहगंज के 59 वर्ष के पुरुष, कौशल गार्डन, खेरिया मोड़ की 55 वर्ष की महिला, सैंया के 21 वर्ष के युवक, नैनाना जाट के 24 वर्ष के युवक, गोविंद वाटिका अलबतिया के 40 वर्ष के पुरुष, रहलई के 39 वर्ष के पुरुष, सूर्या अपार्टमेंट लॉयर्स कॉलोनी के 50 वर्ष के पुरुष, सदर बाजार, पिनाहट के 50 और 48 वर्ष के पति-पत्नी, अजमेर मार्ग के 70 के बुजुर्ग, ट्रांस यमुना कॉलोनी के 55 वर्ष के पुरुष, कमला नगर के 25 वर्ष के युवक, तांतपुर के 30 वर्ष के पुरुष, नुनिहाई की 65 वर्ष की महिला, शीतला रोड, खंदारी की 75 वर्ष की बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed