फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   35 Lakh Rupees Loot With Employee Of Courier Company Crime News

आगरा में कोरियर कंपनी के कर्मचारी से 35 लाख लूटे, सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान में पुलिस

Tue, 03 Mar 2020 04:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 03 Mar 2020 04:12 AM IST
विज्ञापन
35 Lakh Rupees Loot With Employee Of Courier Company Crime News
कर्मचारी प्रकाश पटेल - फोटो : अमर उजाला
मंटोला में हाथी घाट पर सोमवार सुबह तकरीबन छह बजे बाइक सवार चार बदमाशों ने गुजरात की कोरियर कंपनी आर जीतू एंड कंपनी के कर्मचारी प्रकाश पटेल से 35 लाख रुपये से भरा बैग, पर्स और दो मोबाइल लूट लिए। कर्मचारी ने छह घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मिले हैं। उनकी मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है। कंपनी के कर्मचारी ने रात दस बजे थाने में दी तहरीर में 35 लाख रुपये रकम का उल्लेख नहीं किया है। 
विज्ञापन


गुजरात के मेहसाणा की आर जीतू एंड कंपनी में कोरियर का काम होता है। इसका कार्यालय रावत पाड़ा में है। कर्मचारी प्रकाश पटेल सोमवार सुबह तकरीबन छह बजे कंपनी का पार्सल बैग में लेकर दिल्ली जा रहा था। पैदल हाथी घाट पर आया।
विज्ञापन


तभी दो बाइक पर चार बदमाश आए। सभी ने हेलमेट लगा रखे थे। बदमाशों ने आते ही प्रकाश से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद एक बदमाश ने बैग लूट लिया, जबकि दूसरे ने प्रकाश से पर्स और दो मोबाइल ले लिए। वह कुछ कर पाता तब तक बदमाश जीवनी मंडी की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश पटेल ने एक राहगीर के मोबाइल से कंपनी के मैनेजर जतिन पटेल को बताया। वह मौके पर आ गए। इसके बाद मालिक जीतू पटेल और अश्विन पटेल को जानकारी दी। दोपहर बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, सीओ छत्ता उदयराज सिंह और थाना मंटोला की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन की।

एक जगह लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश नजर आ रहे हैं। हालांकि फुटेज साफ नहीं हैं। रात तकरीबन दस बजे कर्मचारी ने तहरीर दी। इसमें कहा कि बदमाशों ने बैग, पर्स और दो मोबाइल लूट लिए। तीन हजार रुपये पर्स में रखे थे। बैग में एक पार्सल और 12.5 हजार रुपये रखे थे। पार्सल में क्या था? इस बारे में मालिक बताएंगे। अब पुलिस मालिकों के आने का इंतजार कर रही है।

एसपी सिटी ने बताया कि कर्मचारियों ने दोपहर में 35 लाख रुपये लूट की सूचना दी थी। मगर, तब तहरीर नहीं दी। रात में तहरीर देने आए, लेकिन उसमें 35 लाख रकम का खुलासा नहीं किया है। फिर भी छानबीन की जा रही है। टीम को लगाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज मिले, लेकिन नहीं दिखे चेहरे
हाथी घाट पर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जीवनी मंडी की ओर भाग गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए तकरीबन 15 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। पुलिस को एक जगह फुटेज भी मिल गए। इसमें हेलमेट पहने चार बदमाश नजर आ रहे हैं। हालांकि फुुटेज साफ नहीं हैं। चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं।

शहर में नहीं रुक रही बाइकर्स गैंग की वारदात
शहर में बाइकर्स गैंग लगातार वारदात को अंजाम देने में लगा हुआ है। पर्स, मोबाइल और चेन लूट की वारदात को अंजाम देने में लगा हुआ है। मगर, अब कैश भी लूट रहा है। सबसे ज्यादा वारदात थाना एत्माद्दौला, न्यू आगरा, सिकंदरा, सदर, ताजगंज में होती हैं।

आज आएंगे कंपनी के मालिक 
कोरियर कंपनी का हेड आफिस गुजरात के मेहसाणा में है। कंपनी खाद्य पदार्थ का पार्सल भेजने का काम करती है। कर्मचारी प्रकाश पटेल और मैनेजर जतिन पटेल खालसा गली, रावत पाड़ा में रहते हैं। वहीं कंपनी का एक ऑफिस दिल्ली में है। यहां पर मालिक अश्विन पटेल बैठते हैं। वहीं मेहसाणा में जीतू पटेल। दोनों मंगलवार को आगरा आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed