फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   35 Days on Ventilator: Agra Doctors Save Young Road Accident Victim

मौत को मात: 35 दिन तक वेंटिलेटर पर रहा युवक, कोमा में चला गया था; इस तरह चिकित्सकों ने बचाई जान

Tue, 26 May 2026 10:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 26 May 2026 10:26 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज की न्यूरोसर्जरी और क्रिटिकल केयर टीम ने 35 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहे 23 वर्षीय कोमा मरीज की जान बचाकर उसे नया जीवन दिया। सड़क हादसे में गंभीर सिर की चोट के बाद मरीज को निशुल्क इलाज दिया गया और अब उसे स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन
35 Days on Ventilator: Agra Doctors Save Young Road Accident Victim
एसएन मेडिकल कॉलेज में डिस्चार्ज हुए मरीज के साथ डॉक्टर की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज के न्यूरोसर्जरी विभाग और क्रिटिकल केयर यूनिट टीम की मेहनत रंग लाई। 35 दिनों तक वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे कोमा के मरीज की जान बचा ली गई। मरीज को डिस्चार्ज कर दिया है। मरीज का पूरा इलाज निशुल्क किया गया।
विज्ञापन


न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव धाकरे ने बताया कि चार अप्रैल को नगला पदी निवासी चंद्रप्रकाश राठौर (23) को सड़क हादसे में सिर पर गंभीर चोट आई थी। डिफ्यूज एक्सोनल इंजरी मिली, जिसमें नसों में खून के कई थक्के बन गए थे। मिर्गी के दौरे भी पड़ रहे थे। सिर में चोट होने के कारण मरीज कोमा में चला गया था।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में ऑपरेशन संभव नहीं था। इसके लिए आईसीयू और न्यूरोसर्जन ने दवाओं से इलाज किया। न्यूरोसर्जन डॉ. मयंक अग्रवाल और डॉ. तरुणेश शर्मा ने बताया कि मरीज 35 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहा। होश आने के बाद पांच दिन आईसीयू में रखा गया। यहां पर डॉ. अतिहर्ष मोहन अग्रवाल ने भी मरीज का इलाज किया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि चिकित्सकीय टीम के प्रयास से मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज कर दिया है। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के आईसीयू का प्रतिदिन महज 1000 रुपये शुल्क है। इसे भी निशुल्क कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed