फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   346 crores have been announced for Agra Metro project in UP budget

UP Budget 2024: आगरा मेट्रो परियोजना के लिए बड़ी घोषणा, 346 करोड़ से होगा विस्तार

Mon, 05 Feb 2024 12:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Feb 2024 12:32 PM IST
सार

प्रदेश के बजट में यूपी सरकार ने आगरा में मेट्रो परियोजना के लिए बड़ी घोषणा की है। वित्त मंत्री ने इसके लिए 346 करोड़ के बजट की घोषणा की है। 

विज्ञापन
346 crores have been announced for Agra Metro project in UP budget
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को अपने दूसरे कार्यकाल का तीसरा आम बजट विधानसभा में पेश किया। इस बजट का आकार 7.36 लाख करोड़ से ज्यादा का है। इसमें ताजनगरी आगरा में मेट्रो परियोजना के लिए बड़ी घोषणा की गई है। 

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने अपने बजट में आगरा मेट्रो परियोजना के लिए 346 करोड़ के बजट की घोषणा की है। इससे आगरा मेट्रो को विस्तार मिलेगा। फिलहाल मार्च महीने में आगरा में मेट्रो की सुविधा छह स्टेशनों के बीच यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन

बताते चलें कि मेट्रो ट्रेन का प्राथमिक कॉरिडोर वाला छह किमी का ट्रैक बनकर तैयार हो गया है। छह फरवरी से भूमिगत स्टेशन में ट्रायल शुरू हो जाएंगे। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दो कॉरिडोर में मेट्रो चलेगी। पहले कॉरिडोर में 14 छह किमी है। इसमें 13 स्टेशन हैं। 

प्राथमिक कॉरिडोर छह किमी का है। ये ताज पूर्वी से जामा मस्जिद स्टेशन तक है। इसमें ताज पूर्वी, बसई स्टेशन और फतेहाबाद स्टेशन एलिवेटेड हैं। ये बनकर तैयार हो गया है और इस पर मेट्रो के अधिकतम 90 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रायल हो चुके हैं। ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद स्टेशन भूमिगत हैं। इन पर दोनों ओर की पटरी बिछाई जा चुकी हैं। सिग्नल समेत अन्य काम भी पूरा हो गया है। 
विज्ञापन

इसका निरीक्षण भी हो गया है। छह फरवरी से दोनों ओर की पटरी पर 20 से 90 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रायल शुरू कर दिए जाएंगे। 20 फरवरी तक भूमिगत स्टेशन का फिनिशिंग का काम भी पूरा हो जाएगा। ऑडिट टीम का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय और शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद कभी भी उद्घाटन किया जा सकता है। मार्च के पहले सप्ताह में मेट्रो के शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed