फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   34 farmers will promote ethanol product

Agra News: एथेनाल उत्पाद को बढ़ावा देंगे 34 किसान

Wed, 26 Feb 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 26 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
34 farmers will promote ethanol product
कासगंज। कृषि विभाग भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान ने एथेनॉल उद्योगों के कैचमेंट क्षेत्र में मक्का उत्पादन वृद्धि परियोजना के तहत जिले के 34 एकड़ क्षेत्र में संकर प्रजाति की खेती कराई जाएगी। इसके लिए 34 किसानों को बीज उपलब्ध कराया गया। भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान के शोधकर्ता तुषार यादव ने किसानों को संकर मक्का प्रजाति पी-1899 बीज का वितरण किया। उन्होंने किसानों को वसंत ऋतु में मक्का की सिंचाई, पोषक तत्व प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण और कटाई उपरांत मक्का प्रसंस्करण तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने कहा कि क्षेत्र में इस अभिनव पहल से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्हें मक्का बिक्री के लिए डिस्टिलरी उद्योगों से सीधे जोड़ा जा रहा है, इससे बिचौलियों और दलालों की भूमिका समाप्त होगी। मक्का उत्पादन के क्षेत्र में भविष्य के लिए एक बड़ा अवसर मिलेगा। इस दौरान उप निदेशक महेंद्र सिंह, आनंद कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed