फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   34 covid patients died last nine days in agra

आगरा में कोरोना: नौ दिनों में 34 मरीजों ने तोड़ा दम, संक्रमण की रोकथाम के इंतजाम हो रहे फेल

Sun, 25 Apr 2021 08:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Apr 2021 08:31 AM IST
विज्ञापन
34 covid patients died last nine days in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

आगरा में कोरोना संक्रमितों की मौतों का सिलसिला बरकरार है। शनिवार को 24 घंटे में पांच मरीजों की मौत हो गई। बीते नौ दिनों की बात करें तो कोरोना संक्रमित 34 लोग जान गंवा चुके हैं। शनिवार को 530 नए मरीज मिले। दूसरी लहर में पहली बार 264 मरीज ठीक हुए हैं। ताजनगरी में बेकाबू हो चुके संक्रमण की रोकथाम के तमाम इंतजाम विफल साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन


एक तरफ संक्रमितों की मौत और शवदाह के आंकड़े मेल नहीं खा रहे। दूसरी तरफ अस्पतालों में मरीज दम तोड़ रहे हैं। पिछले नौ दिनों में 34 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मृतक संख्या शनिवार को 217 पहुंच गई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 530 नए मरीज मिलने से एक्टिव केस 4136 हो गए हैं। 

विज्ञापन


कुल मरीजों का आंकड़ा 16727 पहुंच गया है। शनिवार को सबसे ज्यादा 264 मरीज ठीक होने से कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 12373 हो गई है। जिले में 7.12 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 73 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहत: निजी लैब में आरटीपीसीआर जांचें शुरू
एसएन मेडिकल कॉलेज के अलावा अब निजी पैथलॉजी लैब में कोविड की आरटीपीसीआर जांच कराई जा सकेंगी। शनिवार को जिला प्रशासन ने पैथकाइंड, एसआरएल और साइंटिफिक पैथलॉजी को अनुमति दी है। डीएम पीएन सिंह ने बताया कि जांच के लिए शासनादेश से अधिक कीमत नहीं वसूली जाएगी। पिछले साल भी शहर में तीन पैथलॉजी को अनुमति मिली थी, जिनकी जांच रिपोर्ट्स में पॉजिटिव केस अधिक मिलने पर अनुमति निरस्त कर दी गई थी।

5460 लोगों को लगाया गया टीका
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच लोग कोरोना वैक्सीन लगवाकर खुद को सुरक्षित करना चाह रहे हैं। टीकाकरण के प्रति रुझान लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को 5460 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। वहीं, केंद्रों पर दोपहर तक वैक्सीन खत्म हो गई। लोगों को लौटना पड़ा।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 1:50 बजे तक टीकाकरण हुआ। इसके बाद पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा। बताया कि केंद्र को शनिवार के टीकाकरण के लिए 100 डोज उपलब्ध कराए गए थे। जो कि खत्म हो गए। अब लोगों को सोमवार को वैक्सीन लगवाने के लिए बुलाया गया है। 

रुई की मंडी के रहने वाले बुजुर्ग लक्ष्मण त्यागी रिक्शे से केंद्र पर पहुंचे, उनको दूसरा डोज लगना था। केंद्र में पहुंचकर अनुरोध किया कि बृहस्पतिवार को भी आए थे, वैक्सीन खत्म हो गई थी, आज हो तो लगा दिया जाए। लेकिन, उन्हें निराश लौटना पड़ा। केंद्र में जानकारी करके वह एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुए। 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि शुक्रवार को 3612 लोगों को वैक्सीन का पहला और 1848 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया। रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed