फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   32 thousand population will get clean water

Agra News: 32 हजार की आबादी को मिलेगा स्वच्छ पानी

Sun, 23 Jun 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
32 thousand population will get clean water
सोरोंजी। अमृत 2 पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत तीर्थनगरी के मुख्य बाजार में जेसीबी से खुदाई का काम शुरू हो गया है। केंद्र सरकार की इस योजना का बजट 35 करोड़ रुपए है। इस योजना से 32 हजार की आबादी को साफ-स्वच्छ पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

रविवार से कासगंज गेट से लेकर चंदन चौक तक जेसीबी से खुदाई कर पेयजल पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू हो गया। जेसीबी से सड़क खुदाई के कारण पूरी सड़क पर मलबे का ढेर लग गया। इससे बाजार में लोगों को निकलने में असुविधा हुई। हालांकि जल निगम द्वारा मार्ग बंद का सूचक बोर्ड रखवा दिया गया था, फिर भी बाइक सवार व पैदल लोग बराबर निकल रहे थे।
विज्ञापन

कस्बे की दो दर्जन से अधिक गलियों व लहरा वार्ड में पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी जल निगम द्वारा प्रगति पर है। लहरा वार्ड व लहरा मार्ग भी दो नलकूप बनाए जा रहे हैं। अब तक पांच लाख लीटर पानी क्षमता के एक मात्र ओवरहैंड टैंक और चार नलकूप पर निर्भर 32 हजार की आबादी को अब दो नए ओवर हेड टैंक व चार नए ट्यूबवेल मिलेंगे। तीर्थनगरी के सभी 25 वार्डों में कुल 20 किमी पाइप लाइन बिछेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed