फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   32 sacks full of illegal firecrackers seized, 4 arrested

Agra News: अवैध पटाखाें से भरी 32 बोरियां जब्त, 4 गिरफ्तार

Thu, 16 Oct 2025 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 16 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
32 sacks full of illegal firecrackers seized, 4 arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। दिवाली को लेकर पुलिस ने अवैध पटाखों की रोकथाम के लिए अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध पटाखों का निर्माण और बिक्री करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 32 बोरियों में भरे हुए अवैध पटाखे और 30 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री (बारूद) बरामद की है। माल को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिवाली पर अवैध पटाखों की बिक्री पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। पुलिस ने मोहल्ला नबाव निवासी वसीम को अशोक नगर जाने वाले रास्ते के पास बने ट्यूबवेल से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 14 बोरी अवैध पटाखे बरामद हुए हैं। नगला बैनी जाने वाले मार्ग के पास बने कमरे में अवैध पटाखा निर्माण करते हुए तौफिक अंसारी निवासी मोहल्ला नवाब गली गद्दियान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी के पास से 3 बोरी अवैध पटाखे बरामद हुए हैं। वहीं, नदरई निवासी पप्पू सिंह को नदरई में एक खेत पर ट्यूबवेल के पास अवैध पटाखों का निर्माण करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 14 बोरी अवैध पटाखे व 30 किलो बारूद बरामद हुआ है। वहीं, सहावर पुलिस ने गोविंद निवासी गांव अमोघपुर थाना नयागांव जनपद एटा को खितौली नहर पुल सहावर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास से 1 बोरी अवैध पटाखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि अवैध पटाखा निर्माण व बिक्री को रोकने के लिए छापामार कार्रवाई की जा रही है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed