फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   32 death certificates issued from Kosikalan municipality in Mathura

मथुरा में कोरोना: कोसीकलां नगर पालिका से 45 दिनों में जारी हुए 32 मृत्यु प्रमाणपत्र

Wed, 19 May 2021 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 May 2021 12:24 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद मृत्यु प्रमाणपत्रों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। मथुरा की सिर्फ कोसीकलां नगर पालिका से 45 दिनों में 32 लोगों के मृत्य प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
32 death certificates issued from Kosikalan municipality in Mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मथुरा जनपद की कोसीकलां नगर पालिका की ओर से पिछले 45 दिन के भीतर करीब 32 लोगों के डेथ सर्टिफिकेट (मृत्यु प्रमाणपत्र) जारी किए जा चुके हैं। पालिका में अभी और भी आवेदन आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक मरने वालों की कोई गणना नहीं हुई है। आंकड़ों के मुताबिक नगर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


कोरोना महामारी से लोग दहशत में हैं। अगर पालिका के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो चौंकाने वाले हैं। इन आंकड़ों में सरकारी अस्पतालों द्वारा जारी प्रमाणपत्रों की संख्या शामिल नहीं है। कोरोना काल के पिछले 45 दिनों में नगर पालिका अब तक 32 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर चुकी है। 
विज्ञापन


एक अप्रैल से 15 मई तक लगभग 48 आवेदन मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए जमा हुए हैं। जिसके सापेक्ष अब तक कुल 32 से ज्यादा मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए जा चुके हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि एक माह में इतने आवेदन पहले कभी नहीं आए। अधिशासी अधिकारी पूर्णिमा दुबे का कहना है कि नगर पालिका के पास जन्म से ज्यादा मृत्यु प्रमाणपत्र लेने को फार्म जमा हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरकारी रिकॉर्ड में मात्र छह लोगों की मौत

सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह का कहना है कि केंद्र पर प्रतिदिन 40 से लेकर 50 लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। पिछले एक सप्ताह से पॉजिटिव केस में कमी आई है। पिछले दो महीने में नगर क्षेत्र के कोविड वार्ड में भर्ती आधा दर्जन लोगों की कोरोना से मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed