{"_id":"5cd43eccbdec2207587603db","slug":"31557413580-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को प्रेमजाल में फंसा किया दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को प्रेमजाल में फंसा किया दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। हरियाणा के युवक ने नौहझील के एक गांव में अपनी ननिहाल में 15 साल की किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद शारीरिक संबंध बना लिए। तीन माह की गर्भवती होने का पता चलते ही युवक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एक हास्पिटल की संचालिका के माध्यम से गर्भपात तक करवा दिया। चार के खिलाफ थाना नौहझील में मुकदमा दर्ज होने पर खलबली मच गई है।
हरियाणा के रामगढ़ (पलवल) निवासी विपिन पुत्र चंद्रपाल की थाना नौहझील के एक गांव में ननिहाल है। ननिहाल में आते हुए उसने 15 साल की किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके बाद किशोरी से संबंध भी बना लिए। किशोरी की तबियत खराब होने पर परिजन उसे 22 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए।
यहां पर चिकित्सकों ने उसे तीन माह की गर्भवती बताया तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 24 अप्रैल को किशोरी का शेरगढ़-नौहझील रोड पर गांव मुकदमपुर में कृष्णा हास्पिटल में गर्भपात करा दिया गया। किशोरी के पिता ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी विपिन के खिलाफ दुष्कर्म, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट चंद्रमोहन अग्रवाल, हास्पिटल की संचालिका अनीता आर्य और सीएचसी की एक अन्य चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।