फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   दिनभर समर्थकों संग चर्चा, वोटरों को बूथ पर लाने की बनाई रणनीति

दिनभर समर्थकों संग चर्चा, वोटरों को बूथ पर लाने की बनाई रणनीति

Mon, 22 Apr 2019 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
दिनभर समर्थकों संग चर्चा, वोटरों को बूथ पर लाने की बनाई रणनीति
सपा प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। रविवार शाम को चुनाव प्रचार बंद होने के बाद नेताजी की रात करवट बदलते हुए बीती। दिन निकलते ही कार्यालय पर समर्थक पहुंच गए, प्रत्याशी उनके बीच मंत्रणा करते रहे। प्रत्याशियों का सबसे अधिक जोर मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर रहा। समर्थकों को दिनभर जिम्मेदारियां सौंपी गई।
विज्ञापन

एटा संसदीय क्षेत्र के चुनाव में विजय हासिल करने के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत लगा दी है। चुनाव प्रचार थमने के बाद नेताजी तो क्षेत्र में नहीं जा सके, लेकिन समर्थक कार्यालय जरूर पहुंच गए। सोमवार को दिनभर समर्थकों ने वोटरों के समीकरण से नेताजी को चुनावी गणित समझाया। इससे प्रत्याशी भी उत्साहित थे। वे समथकों को जिम्मेदारी सौंप रहे थे कि सबसे अधिक बल मतदान कराने पर रहना चाहिए। नजर रखें कि कोई अपना वोटर वोट डालने से वंचित न रह जाए। प्रत्याशियों ने रात तक अपने कार्यालय पर अपने समर्थकों के साथ चर्चा की। देखा कि कहीं कोई बूथ बस्ते से वंचित तो नहीं रह गया है। प्रत्याशियेां ने जागते हुए रात काटी।
विज्ञापन

फोन से दूर तक नजर
प्रचार थमने के बाद प्रत्याशियों की बेचैनी इस कदर बढ़ गई है कि वह किसी भी तरह मतदाता तक पहुंचना चाहते हैं। सुबह से रात तक प्रत्याशी और उनके समर्थक फोन घुमाते रहे। कोशिश कर रहे थे कि कोई गांव ऐसा न रह जाए, जहां वोटों के मुखिया से ठोस बातचीत न हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed