{"_id":"5c9f8948bdec2213fa1fb378","slug":"31553959240-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के डर से घरों में कैद हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के डर से घरों में कैद हो रहे लोग
विज्ञापन
बंदर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सड़कों पर बेखौफ घूम रहे बंदरों की दहशत इस कदर बढ़ गई है कि लोग अपने घरों में ही कैद होने लगे हैं। पूरे घर को जाली से कवर करा लिया है। खिड़की से लेकर दरवाजे और छत तक पर जाली, ग्रिल लगवाने को लाखों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। लेकिन कोई इस बड़ी समस्या पर गौर नहीं कर रहा है। सांसद ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। चुनाव में इस मुद्दे को उठाएंगे।
मथुरा नगर का कच्ची सड़क क्षेत्र की सेंटर कालोनी के लोग बंदरों के साथ ही क्षेत्र में खुले घूमने वाले पशुओं से भी दुखी हैं। बंदरों को पकड़ने के लिए लोगों ने कई बार शासन को भी लिखा लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। सेंटर कालोनी निवासी पायल अग्रवाल, सचिन बंसल, गौरी मित्तल, सुषमा, संगम, मनीष, अनुराधा, लालचंद्र, सोमोती ने कहा कि बंदर अब उत्पात के साथ ही हमलावर हो रहे हैं।
बच्चों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो रहा है। चश्मा, पर्स और थैला छीनने वाले बंदर अब घरों में घुसने के लिए तैयार रहते हैं। बंदरों से बचने के लिए घरों को लोहे के जाल में बंद कराया गया है। क्षेत्रीय पार्षद मीरा मित्तल ने कहा कि बंदरों को पकड़ने के लिए शासन को लिखा गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई है।