फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मथुरा में पहलवानों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिए दिखाया दमखम

मथुरा में पहलवानों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिए दिखाया दमखम

Mon, 18 Mar 2019 08:34 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Mon, 18 Mar 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
मथुरा में पहलवानों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिए दिखाया दमखम
डैमो
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में पुरुष और महिला भार वर्गों में कुश्ती का प्री श्री दाऊजी महादंगल देर शाम तक चला। क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन


दंगल का शुभारंभ विवि के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, सीओ छाता जगदीश कालीरमण, एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य विवेक अग्रवाल, डीन एकेडमिक प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, कुलसचिव अशोक कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी दीपक गौड़, धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ ने बलराम एवं हनुमान जी के चित्रपट के समक्ष दीप जलाकर किया। कुश्ती के प्रदर्शन को देख दर्शकों का रोमांच बढ़ गया।
विज्ञापन


जीएलए के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने कहा कि विवि में आयोजित दंगल में महिला पहलवानों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिए जो जज्बा दिखाया है वह वाकई काबिले तारीफ है। विवि हमेशा ही छात्रों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा डीआईजी लव कुमार ने कहा कि जीएलए विवि और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होे रहे इस श्री दाऊजी दंगल में ब्रज से और अन्य प्रदेशों के पहलवानों ने खूब दमखम दिखाया है। दंगल में मुख्य आकर्षण का केंद्र महिला कुश्ती रही, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता निक्की (हरियाणा) कॉमनवेल्थ चैंपियन, नैना (हरियाणा) भारत केसरी 76 किलो भार वर्ग।


महिला 62 किलो वर्ग में पूजा यादव, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सोनम (हरियाणा), 53 किलो भार वर्ग में प्रीती (पंजाब) कॉमनवेल्थ चैंपियन, अनु (हरियाणा) एशियन चैंपियनशिप रजत पदक विजेता। 61 किलो पुरुष भार वर्ग में अशोक (दिल्ली) एशियन जूनियर चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता, 74 किलो भार वर्ग में विनोद (रेलवे) अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed