{"_id":"5c8e5f3dbdec22143356c9d5","slug":"31552834365-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान जा रहे व्यापारी पिता और पुत्रों से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान जा रहे व्यापारी पिता और पुत्रों से लूट
विज्ञापन
दिनदहाड़े लूट।
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने सुबह घर से दुकान जा रहे व्यापारी पिता-पुत्र को हथियार दिखाकर लूट लिया। बदमाश उनके रुपयों से भरे बैग एवं मोबाइलों को ले गए। लूट की रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई है।
राजमार्ग पर वसुंधरा एंक्लेव निवासी मुकेश कुमार जैन पुत्र मुरारीलाल पंसारी बाजार में किराना की दुकान चलाते हैं। रविवार की सुबह मुकेश अपने पुत्र संभव जैन के साथ अपनी स्कूटी से दुकान के लिए निकले थे।
बकौल पीड़ित जैसे ही बठैन गेट पर फ्लाई ओवर के समीप स्थित पप्पू ढाबा के पास पहुंचे। पल्सर सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और तमंचे तान दिए। बदमाशों ने मुकेश के हाथ में लगे रुपयों से भरा थैला एवं दोनों के मोबाइलों को लूट लिया। पुलिस की टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है, जिनमें उनका हुलिया नजर आ रहा है। बदमाशों ने चेहरों पर नकाब लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
मामले को लेकर संभव जैन ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया कि बैग में 48 हजार रुपये थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।