{"_id":"5c852973bdec22141c6e574b","slug":"31552230771-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरातियों ने वन विभाग के कर्मचारियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातियों ने वन विभाग के कर्मचारियों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। वन विभाग के दफ्तर में घुसकर शराब के नशे में धुत बरातियों ने जमकर उत्पात मचाया। शराबियों ने वन कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। कर्मचारियों ने दफ्तर छोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस मारपीट करने वाले बरातियों को खोजने में जुट गई।
आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर पुल के समीप वन विभाग का कार्यालय है। रविवार को कार्यालय के समीप मीना नगर में एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए बराती आए थे। बरातियों ने अपनी गाड़ियां विभाग के दफ्तर में खड़ी कर शराब पीना शुरू कर दी। दफ्तर में तैनात वन रक्षक शाहिद खान और अर्दली अमर सिंह ने उन्हें मना किया तो बरातियों ने मारपीट शुरू कर दी।
शाहिद खान और अमर सिंह अपनी जान बचाने के लिए भागे तो बरातियों ने उन्हें भी नही छोड़ा। उनके पीछे दौड़ लगाकर पिटाई कर दी। बराती कर्मचारियों से मारपीट कर भाग गए। वहां एकत्रित भीड़ ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बरातियों की तलाश शुरू कर दी है। देर शाम तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।