फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चुनाव को लेकर जमा कराए 1256 लाइसेंसी असलहे

चुनाव को लेकर जमा कराए 1256 लाइसेंसी असलहे

Fri, 08 Mar 2019 10:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
चुनाव को लेकर जमा कराए 1256 लाइसेंसी असलहे
मथुरा। लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी होने से पहले ही मथुरा पुलिस ने लाइसेंसी हथियारों को जमा कराना शुरू कर दिया है। मथुरा पुलिस ने लगभग 16 हजार लाइसेंस धारकों को नोटिस भेजे हैं। अभी तक 1256 लाइसेंसी हथियार जमा भी करा लिए गए हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तिथियां अभी तक घोषित नहीं हुई है, पर मथुरा पुलिस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। पुलिस पूरी तरह से सतर्क और सजग होकर तैयारियों में जुट गई है। मथुरा पुलिस ने लगभग 16 हजार लाइसेंस धारकों को नोटिस भेजे हैं।
विज्ञापन


इन सभी को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि समय से अपने असलहे थाने में जमा करा दें। पुलिस की इस तेजी का असर भी दिखने लगा है। अभी तक जनपद में 1256 असलहे जमा भी करा दिए गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही नोटिस भेजे गए लाइसेंस धारकों के असलहे भी जमा हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियार जमा न करने की लगा रहे जुगाड़
मथुरा। लाइसेंसी हथियार जमा कराने के नोटिस आते ही कई जुगाड़बाजी में जुट गए हैं। उनका मकसद है कि असलाह जमा कराने की जरुरत नहीं पड़े। कोई सत्ताधारी नेता की चौखट पर दस्तक दे रहे हैं तो कोई पुलिस के अफसर से जुगाड़ लगाता दिख रहा है। हालांकि अभी तक किसी की जुगाड़ बैठी नहीं है। फिर भी लाइसेंस धारक अपने प्रयासों में जुटे हैं।

सिक्योरिटी गार्ड से जमा कराने में बरतती पुलिस नरमी
मथुरा। सिक्योरिटी गार्ड और जान के खतरे को लेकर भयभीत लोगों के असलाह जमा कराने में पुलिस नरमी बरतती है। पुलिस-प्रशासन की बनी कमेटी स्थितियां देखकर इस पर निर्णय लेती है। जिससे की हथियार जमा नहीं कराए जाते।


लोकसभा चुनाव से पहले असलाह जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लगातार लाइसेंसी हथियार जमा कराए जा रहे हैं। इससे कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराया जा सके।
- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed