{"_id":"5c742bb9bdec2209fa31f0bf","slug":"31551117241-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं: कंछल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं: कंछल
विज्ञापन

- फोटो : news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। रविवार रात उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का अधिवेशन शगुन वाटिका में आयोजित हुआ। अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने व्यापारियों के साथ समस्याओं पर मंथन किया।
अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि बनवारी लाल कंछल एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारियों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। व्यापारी एकजुट रहें। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस देने की संस्तुति प्राथमिकता के साथ की जाएगी। प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने व्यापारियों को एकजुटता की शपथ दिलाई। संचालन नगर अध्यक्ष अखिलेश एवं जिला महामंत्री डा. फारुख ने किया। अधिवेशन के शुभारंभ में आराध्या यादव एवं एश्वर्या ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। देवेंद्र झंवर, बैजनाथ अग्रवाल, प्रभात गर्ग, हनीफ मोहम्मद, राम गोपाल गुप्ता, राकेश बिड़ला का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता ने आभार जताया। महिला नगर अध्यक्ष ममता गुप्ता, जिला महामंत्री युवा कबीर प्रताप, जिला महामंत्री उद्योग मंच रावमुकुल मानसिंह, विधि प्रकोष्ठ महामंत्री धर्मेंद्र सिसोधिया, उद्योग मंच महामंत्री अशरार सैफी, शगीर अहमद, राजवीर सिंह, पदम बौहरे, सिढ़पुरा नगर अध्यक्ष विशाल बाबू गुप्ता शामिल रहे।