{"_id":"5c66df53bdec224c8b1affb2","slug":"31550245715-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन के सूरदास महोत्सव में प्रस्तुति देंगी कला जगत की नामचीन हस्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन के सूरदास महोत्सव में प्रस्तुति देंगी कला जगत की नामचीन हस्तियां
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। आगामी 18 व 19 फरवरी को आयोजित होने वाले संत शिरोमणि सूरदास महोत्सव में देश की कला जगत की नामचीन हस्तियां मंच पर प्रस्तुतियां देंगी। दो दिन को होने वाले इस महोत्सव में कला के क्षेत्र से जुड़ी दो विभूतियों को संत शिरोमणि अवार्ड से भी नवाजा जाएगा।
गीतांजलि इंटरनेशनल फोक टैंग द्वारा आयोजित महोत्सव की संयोजिका यश भारती पुरस्कार से सम्मानित गीतांजलि शर्मा ने बताया कि 18 फरवरी को उद्घाटन संस्कृति मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण करेंगे। पहले दिन श्रीवैभव आरकर एवं सांख्य समूह द्वारा भरतनाट्यम तथा यास्मिन सिंह व समूह कथक की प्रस्तुति द डिवाइन कृष्णा द्वारा दी जाएगी।
भजन गायक ओमप्रकाश श्रीवास्तव भजनों के माध्यम से महोत्सव में समा बांधेंगे। दूसरे दिन 19 फरवरी को श्रीकृष्ण पर आधारित कुचिपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति बैजंती काशी व प्रतीक्षा काशी द्वारा दी जाएगी। इसके बाद जयपुर घराने की नृत्यांगना उमा डोगरा कथक नृत्य के माध्यम से दर्शकों को लुभाएंगी। युवा कलाकार गायत्री शर्मा द्वारा सूर पद के भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। अंत में गीतांजलि शर्मा द्वारा कथक की प्रस्तुति दी जाएगी।