{"_id":"5c62fbdcbdec2273ab60740c","slug":"31549990876-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत का कारण था दम घुटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत का कारण था दम घुटना
विज्ञापन
Lady beating
एटा। बिजलई में महिला की मौत दम घुटने से हुई थी। इसका खुलासा चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।
थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव बिजलई निवासी कमलेश (25) के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद चिकित्सकों ने बताया कि महिला की मौत दम घुटने से हुई है। ऐसे में महिला का मुंह दबाकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। थाना प्रभारी जसरथपुर एनडी तिवारी ने बताया कि घटना की तहरीर थाने पर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कमलेश निवासी नगला दुगई थाना किशनी मैनपुरी की दो साल पहले शादी जसरथपुर क्षेत्र के बिजलई निवासी विजय सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ दिल्ली के बदरपुर बार्डर पर रहती थी, जहां दो दिन पहले उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद महिला का पति शव लेकर अपने गांव बिजलई आ गया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।