{"_id":"5c61ab37bdec2273a67ca1b7","slug":"31549904695-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना विभाग के बाद अब डीएम ने दिया चीनी मिल को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना विभाग के बाद अब डीएम ने दिया चीनी मिल को नोटिस
विज्ञापन
मिल ने बेची 15 हजार क्विंटल चीनी
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज। किसानों के गन्ना बकाये भुगतान को लेकर गन्ना विभाग के बाद अब जिला प्रशासन भी सख्त है। गन्ना विभाग के नोटिसों का जवाब न देने पर नाराज डीएम ने चीनी मिल को नोटिस जारी किया । नोटिस में डीएम ने चेतावनी दी कि क्यों न मिल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए? वहीं मंगलवार को आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में मिल के अधिकारियों को डीएम की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है।
न्यौली चीनी मिल पर नये पेराई सत्र का साढ़े तेरह करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बकाया है। भुगतान को लेकर गन्ना विभाग चीनी मिल पर दबाव बना रहा है। चीनी मिल ने 35 हजार क्विंटल चीनी बिक्री कर किसानों के बकाये का आश्वासन दिया। प्रशासन ने चीनी की बिक्री कर दी लेकिन मिल ने मात्र चार करोड़ रुपये किसानों का भुगतान किया। साढ़े नौ करोड़ रुपये की पत्रावली की औपचारिकता तक सिमट गई। गन्ना विभाग ने भुगतान न होने का कारण जानना चाहा तो मिल ने व्यापारियों से भुगतान न मिलने की बात कही। हालांकि जिला प्रशासन को जानकारी मिल चुकी है कि चीनी मिल को व्यापारियों से भुगतान मिल चुका है। डीएम आरपी सिंह के निर्देश पर गन्ना अधिकारी ने अब तक तीन नोटिस चीनी मिल को दे दिए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इससे नाराज डीएम ने अब स्वयं मिल को नोटिस जारी किया है और कड़ी चेतावनी दी है। चीनी मिल के अधिकारियों को मंगलवार को समीक्षा बैठक में भी बुलाया गया है। यहां डीएम की नाराजगी मिल प्रशासन को झेलनी पड़ सकती है।
विभाग ने की तैयारियां
कासगंज। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को 11 बजे से होने वाली बैठक के लिए विभाग ने तैयारी की है। मिल के अधिकारियों को लिखित में पत्र भेज दिया है। अब तक के भुगतान और खरीद से संबंधित पूरी पत्रावली तैयार की गई है।
विज्ञापन
- विभागीय नोटिस का मिल ने जवाब नहीं दिया है। डीएम ने न्यौली चीनी मिल को नोटिस भेज दिया है। मिल के अधिकारियों को मंगलवार बैठक में उपस्थित होना होगा।
ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।