फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बहन जी को प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं कार्यकर्ता

बहन जी को प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं कार्यकर्ता

Tue, 15 Jan 2019 10:23 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
बहन जी को प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं कार्यकर्ता
बहन जी को प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिवस जनकल्याणकारी दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन देवांश फार्म हाउस पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य जोन इंचार्ज अलीगढ़ मंडल रनवीर कश्यप और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार जाटव ने की। मुख्य अतिथि कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को कार्यकर्ता प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। मुख्य जोन इंचार्ज रोशनलाल माहौर ने कहा कि सपा बसपा का गठबंधन होने के बाद से विपक्षी दलों की नींद उड़ गई है। क्योंकि यह गठबंधन भाजपा का पूरे देश में सफाया कर देगा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर सभी बसपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष राजकुमार जाटव ने कहा कि बहुजन समाजपार्टी की नीति सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की रही है। इसी परिपेक्ष में उनका जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मंडल जोन इंचार्ज सूरज भान शाक्य, रामवीर सिंह, देव प्रकाश देबू, अनिल बघेल, शैतान सिंह भारती, बलवीर भास्कर, रामवीर सिंह, कमल कुमार बौद्ध, नगरपंचायत अध्यक्ष अमांपुर चांद अली, नगरपंचायत अध्यक्ष मोहनपुर सुभाष शाक्य ने भी संबोधित किया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बौबी कश्यप ने मुख्य अतिथि का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। संचालन डीपी राना ने किया। इस दौरान डा. शंकर लाल, पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी, चाहत मियां, पुष्पेंद्र साहू, डीवी सिंह, प्रेमपाल सिंह, नवलेस बौद्ध, राजेंद्र गौतम, अमर नाथ, मुनेंद्र एडवोकेट, पोहप सिंह कुशवाह, जितेंद्र वाष्र्णे पाऊ, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सपा-बसपा ने मिलकर मनाया मायावती का जन्मदिन
एटा। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के 63वें जन्मदिन कार्यक्रम अरुणा नगर स्थित अतिथि निवास में आयोजित किया गया। जिसमें सपा और बसपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एक साथ सिरकत की और केक काटकर जन्मदनि मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अलीगढ़ मंडल इंचार्ज गजराज सिंह विमल और पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सागर द्वारा की गई। कार्यकर्ताओं ने 2019 में पार्टियों को जीत का संकल्प लिया।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमों के जन्मदिन पर गठबंधन का नजारा भी देखने को मिला, यहां दो दलों का संगम हुआ तो पुरानी बातों को भुलाकर एक दूसरे को केक भी खिलाया गया। इस दौरान गरीबों को कंबल वितरण भी किए गए। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, बसपा नेता जुनैद मिया, जहीर अहमद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव, पूर्व विधायक अजय यादव, पूर्व विधायक अमित यादव टीटू, शिवराज सिंह कश्यप, इं. मुनेन्द्र पाल सिंह, ओमप्रकाश दलित, महेश चन्द्रा, नेमसिंह राजपूत, लोकेन्द्र सिंह एडवोकेट, अभिनाश यादव, विजय यादव, जितेन्द्र, विमल यादव, विजय यादव, सपा जिला महासचिव राजू यादव, शाहिद अली, शशि प्रभा शाक्य, डा. श्याम सिंह शाक्य, अनिल यादव प्रधान, महेन्द्र पाल गौतम, राजेश कुमार फौजी, देवेन्द्र सिंह यादव, विजय सिंह, राजा बच्चू सिंह, विजय भारती, मोहन सिंह हैप्पी, शलभ बाबू महेश्वरी, पूर्व प्रत्याशी मारहरा बसपा रंजीत सिंह, उदयवीर शाक्य, मदन लाल राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed