{"_id":"5c2f9ff1bdec2256fe7bde8e","slug":"31546625009-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश उजाड़ रहे फसलें, किसान जाग कर दे रहे पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश उजाड़ रहे फसलें, किसान जाग कर दे रहे पहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टूंडला। लाइनपार क्षेत्र के गांवों में गोवंश ने आतंक मचा रखा है। किसानों की आलू, सरसों व हाल में बोई गई गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गोवंश से फसलों को बचाने के लिए किसान रात-रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं। किसानों ने क्षेत्र में गोशाला बनवाने की मांग की है।
यमुना तलहटी के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण गोवंश से किए जा रहे फसलों के नुकसान से परेशान हैं। गोवंश किसानों की सरसों, आलू , गेहूं, जौ व सब्जियों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं।
किसान सर्द रातों में रात-रात भर जागकर अपनी फसलों की रखवाली कर रहे हैं। शाम ढलते ही गोवंश झुंड के रूप में खेतों में घुसते हैं और खड़ी फसलों को चौपट कर रहे हैं।
विज्ञापन
28 दिसंबर को पशुधन मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल के सामने किसानों ने एकजुट होकर अपनी समस्या रखी, तब कैबिनेट मंत्री ने गोशाला का हवाला दिया था।
ग्रामीणों ने मांग की है कि किसानों की मेहनत को गोवंश उजाड़ रहा है। फसलों को हो रहे नुकसान से बचाने के लि क्षेत्र में गोवंश को पकड़कर गोशाला भिजवाएं। किसानों का कहना है कि प्रशासन गोवंश को जल्द पकड़वाकर गोशाला बनवाए।