फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पारिवारिक कलह से परेशान वृद्ध ने की आत्महत्या

पारिवारिक कलह से परेशान वृद्ध ने की आत्महत्या

Sat, 22 Dec 2018 08:39 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Sat, 22 Dec 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
पारिवारिक कलह से परेशान वृद्ध ने की आत्महत्या
डैमो
कोसीकलां (मथुरा)। जैन धर्मशाला में एक वृद्ध ने सल्फाश खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने धर्मशाला के कमरे को तोड़कर वृद्ध के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह मान रही है।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ की श्याम कालोनी निवासी प्रेम सिंह (68) पुत्र श्याम सिंह ने शुक्रवार की शाम को करीब साढ़े 6 बजे रेलवे स्टेशन के सामने जैन धर्मशाला में आकर एक कमरा किराये पर लिया था। शनिवार को सुबह 11 बजे तक प्रेम सिंह कमरे से नहीं निकले तो धर्मशाला इंचार्ज ने जाकर देखा।
विज्ञापन


कमरे के दरवाजे को खटखटाया, कोई जवाब नहीं मिला तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा तो देखा तो प्रेम सिंह कमरे में मृत मिले। उनके हाथ में सल्फाश की डिब्बी लगी हुई थी। कमरे में बदबू आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पास मिले कागजातों के आधार पर परिजनों को सूचना दी तो वह आ गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि वृद्ध की आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed