{"_id":"5bc77b86bdec2269bf7d6b39","slug":"31539799942-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो सवार वृद्धा हुई ठगी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो सवार वृद्धा हुई ठगी का शिकार
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना नारखी के राजारामपुर जाने के लिए टेंपो में सवार वृद्धा को उसके साथ सफर कर रही महिला ने ठग लिया। वृद्धा को कोई नशीला पदार्थ खिलाने के बाद उसके कानों से कुंडल, नौ हजार की नकदी पार कर दी। अचेत वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना उत्तर जलेसर रोड निवासी वृद्धा मुन्नीदेवी (65) मंगलवार को नारखी के गांव राजारामपुर जाने के लिए टेंपो पर सवार हुई थी। उसके साथ एक और महिला सवार हो गई। वृद्धा का आरोप है कि रास्ते में उसी महिला ने कोई नशीली पदार्थ खिला दिया। इसके बाद टेंपो वाला उसे कहां ले गया, यह भी नहीं पता था। वृद्धा को अचेतावस्था में अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया था।
होश आने पर बताया कि साथी महिला ने उसे ठगी का शिकार बना लिया। उसकी जेब में रखे करीब नौ हजार रुपये, कानों से सोने के कुंडल उतार ले गई। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। एसएचओ थाना नारखी प्रवींद्र कुमार सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि कोई तहरीर आती है, तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।