{"_id":"5bc2118bbdec2269360ca2af","slug":"31539445131-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन की धाविकाओं के लिए तैयार होगी उज्ज्वला चाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन की धाविकाओं के लिए तैयार होगी उज्ज्वला चाय
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी के अवसर पर ग्वालियर से शुरू हुई भाजपा महिला मोर्चा की मैराथन दौड़ रविवार मथुरा पहुंचेगी। यहां स्वागत में जुटे पार्टी पदाधिकारी दौड़ में शामिल धाविकाओं को उज्ज्वला चाय पिलाएंगे। पहले दिन मथुरा में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय स्वागत करेंगे तो दूसरे दिन गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सांसद साध्वी निरंजन ज्योति यह दायित्व निभाएंगे।
चुनावी तैयारियों में ताकत लगा रही भाजपा ने शनिवार को विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी पर महिला मैराथन दौड़ शुरू की है। पांच राज्यों से गुजरने वाली यह दौड़ रविवार को मथुरा पहुंचेगी। सबसे पहले फरह स्थित हिंदुस्तान कालेज पर भव्य स्वागत की तैयारी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय यहां मौजूद रहेंगे। दौड़ के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गांव महोली के बूथ अध्यक्ष पप्पन और मंडल अध्यक्ष मनोज पचौरी सहित बूथ कार्यकर्ताओं के बैठक करेंगे।
दौड़ में शामिल महिला धाविकाएं चौमुहां में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी के घर चाय का स्वाद लेंगी। इस व्यवस्था के लिए महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर, प्रदेश प्रभारी पूजा कपिल मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बबीता चौहान, जिलाध्यक्ष लता अग्रवाल सहित स्थानीय महिला पदाधिकारियों के साथ जुटी हैं।
विज्ञापन
हरियाणा बार्डर कोसीकलां में गृहमंत्री राजनाथ सिंह और साध्वी निरंजन ज्योति सभा संबोधित करते हुए धाविकाओं को विदा करेंगे। जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार ने बताया कि स्वागत की पूरी तैयारी कर ली गई है।