{"_id":"5bba4a8c867a55681b5f3b05","slug":"31538935436-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेचना में लापरवाही में दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेचना में लापरवाही में दरोगा लाइन हाजिर
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने पुलिस व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने के लिए कई थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। वहीं सिढ़पुरा के दरोगा को विवेचना में लापरवाही पर लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई से पुलिस विभाग में खलबली है।
सिढ़पुरा थाने में तैनात दरोगा सुशील यादव 5 माह पूर्व से एक मामले की विवेचना को लटकाए हुए थे। वहीं जनता के साथ उनका व्यवहार सही न होने की शिकायतें थीं। ऐसी स्थिति में पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सिकंदरपुर वैश्य के इंस्पेक्टर राजेश मीणा को पटियाली कोतवाली में तैनाती दी है। वहीं इंस्पेक्टर पहलवान सिंह को सिकंदरपुर वैश्य थाने में तैनाती दी है।
इंस्पेक्टर अरूण कुमार सिंह को पुलिस कार्यालय का डीसीआरवी प्रभातरी बनाया गया है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक अपराध के पद पर कोतवाली कासगंज में तैनाती दी है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी को प्रभारी निरीक्षक अपराध थाना सोरों में तैनाती दी है। इंस्पेक्टर कमलेश कुमार सिंह को थाना अमांपुर में प्रभारी निरीक्षक अपराध के पद पर तैनाती दी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रामकुंवर सिंह को प्रभारी निरीक्षक अपराध गंजडुंडवारा के पद पर तैनाती दी है। उपनिरीक्षक अवधेश भदौरिया को कोतवाली कासगंज में तैनाती दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने के लिए यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।