{"_id":"5bba4a85867a55687e2e24b7","slug":"31538935429-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में भी होगा हमसफर का ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में भी होगा हमसफर का ठहराव
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। उदयपुर से कासगंज होते हुए पटना तक का सफर अब सुहाना होगा। रेलवे बोर्ड नई ट्रेन ‘हमसफर’ शुरू करने जा रहा है। ट्रेन के कोच काफी आकर्षक हैं और सभी कोच एसी होंगे। प्रत्येक गुरुवार को कासगंज स्टेशन से यात्री इस ट्रेन से सफर कर सकेंगे।
कासगंज, मथुरा एवं कानपुर के बीच रेलवे के सफर को बेहतर बनाने के लिए ट्रैक को इलैक्ट्रिक किया जा रहा है। हालांकि इससे पहले ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। लंबे इंतजार के बाद बरेली से कासगंज होते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। पहाड़ से मैदान की दूरी कम लगेगी। रेलवे ने अब कानपुर-मथुरा ट्रैक पर स्पेशल ट्रेन दी है। ट्रेन को 19669 और 19670 नंबर दिया गया है।
ट्रेन गुरुवार को कासगंज से पटना की ओर जाएगी और शुक्रवार को कासगंज होते हुए उदयपुर लौटेगी। पूरी ट्रेन को आकर्षक रंगों से सजाया गया है। यह ट्रेन उदयपुर सिटी से बुधवार दोपहर 12:20 बजे रवाना होगी जो गुरुवार सुबह 3:10 बजे कासगंज जंक्शन पहुंचेगी। वहीं वापसी पर पटना से शुक्रवार रात 12:10 बजे रवाना होगी और कासगंज सायं 18:05 बजे पहुंचेगी। ट्रेन की विशेषता है कि इसके सभी कोच वातानुकूलित हैं।
विज्ञापन
सामान्य रहेगा किराया
कासगंज। हमसफर एक्सप्रेस का किराया अन्य एक्सप्रेस की भांति सामान्य रहेगा। यह ट्रेन सामान्य सुपरफास्ट ट्रेन की तरह उदयपुर-पटना के बीच 22 स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- नई ट्रेन की सौैगात कासगंज स्टेशन को मिलने वाली है। यह ट्रेन काफी आकर्षक है और सभी कोच वातानुकूलित हैं। इस ट्रेन में तमाम सुविधाएं है। आरपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक।