{"_id":"5b9803c0867a557eb3414291","slug":"31536689088-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन बाद दुकानें खुली, सर्वर डाउन होने से नहीं मिला राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन बाद दुकानें खुली, सर्वर डाउन होने से नहीं मिला राशन
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। राशन घोटाले में प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में पांच सितंबर से हड़ताल पर गए राशन डीलरों ने हड़ताल खत्म कर मंगलवार को दुकानें खोली तो सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लग गई लेकिन सर्वर की समस्या होने के कारण उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल सका। राशन डीलर दुकानें बंद करके चले गए। उपभोक्ता घंटों इंतजार करने के बाद घर लौट गए।
अगस्त के अंतिम सप्ताह में फर्जी आधार कार्ड के जरिए गरीबों का राशन हड़पने वाले राशन डीलरों के खिलाफ कार्यवाही के बाद से जिले भर के राशन डीलर हड़ताल पर थे। हड़ताल के कारण चार लाख से ज्यादा पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन वितरण नहीं हुआ। मंगलवार को हड़ताल समाप्ति की जानकारी मिलने पर नगरीय क्षेत्र की दुकानों पर उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी।
सुबह साढे़ आठ बजे दुकानें खुलते ही पहुंचे कुछ उपभोक्ताओं को खाद्यान्न मिला। लेकिन जैसे-जैसे उपभोक्ताओं की कतार लंबी हुई वैसे ही ई-पॉस मशीनों का सर्वर डाउन हो गया। किसी दुकान पर दस तो किसी-किसी पर बीस-तीस उपभोक्ताओं को ही राशन सामग्री मिली। शेष उपभोक्ता घंटों लाइन में लगे रहने के बावजूद बैरंग लौटे।
विज्ञापन
शिकोहाबाद में काजी टोला स्थित दुकान का सुबह से शटर नहीं खुला। कई उपभोक्ता आए और बिना राशन लिए बैरंग लौट गए। मीर खलील स्थित राशन दुकान तो खुली। डीलर राजेश शर्मा ने बताया कि यहां नेट की समस्या के चलते ईपाश मशीन नहीं चलने से राशन वितरण नहीं हुआ है। कई घंटों मशीन की कनेक्टिविटी का इंतजार कर रहे हैं। जब मशीन नहीं चली तो उपभोक्ता बैरंग लौट गए। मेहरा कॉलोनी स्थित राधेश्याम गुप्ता की दुकान भी खुली, लेकिन यहां भी दोपहर दो बजे तक मशीन चालू नहीं हुई। यही हाल शंभूनगर स्थित राशन की दुकान का रहा।