{"_id":"5b8aa56442c792463254a7b5","slug":"31535812964-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे जंक्शन पर सांड़ ने मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे जंक्शन पर सांड़ ने मचाया उत्पात
Updated Sat, 01 Sep 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर मौजूद पशु
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर घूमने वाले सांड़ यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बनते जा रहे हैं। शनिवार को सांड़ के उत्पात से यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सांड़ के प्रवेश पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। आवारा जानवरों का प्रवेश जंक्शन पर रोकने के लिए रेलवे अब तक लाखों रुपये खर्च कर चुका है।
जंक्शन के तीनों प्रवेश द्वारों पर कैटल कैचर और बेरिकेडिंग कराई जा चुकी है। शनिवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर सांड़ ने जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन
सांड़ जिसके हाथ में भी डंडा देखता उसे ही दौड़ा लेता। सहायता बूथ के कर्मचारियों ने सांड़ को भगाने का प्रयास किया तो उसने उन्हें भी दौड़ा लिया। रेलवे के करीब छह कर्मचारी डंडा लेकर सांड़ को भगाने में जुटे रहे। करीब एक घंटे बाद वह सांड़ को स्टेशन से बाहर कर सके। इसके बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।