फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा आज

अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा आज

Fri, 24 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा आज
अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा आज - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शनिवार को यहां पहुंचेगी। यात्रा की जगह-जगह अगवानी होगी। अगवानी की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों, आरएसएस एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि सबसे पहले अस्थि कलश यात्रा की अगवानी नदरई पर होगी। नदरई पर सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत अगवानी करेंगे। बांकनेर पर गौरी शंकर शर्मा, बिड़ला अस्पताल पर आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी उमा शंकर शर्मा, गांधी मूर्ति पर भाजपा बृज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, बारहद्वारी पर सुरेश माहेश्वरी, शरद गुप्ता, सोरों गेट पर भगवती अग्रवाल, कुमकुम वार्ष्णेय, सोरों गेट पुलिस चौकी हिंदू युवा वाहिनी के अनुपम यादव, अमांपुर तिराहा राजकोल्ड स्टोरेज पर नीरज शर्मा, मामो पर प्रवेंद्र राना, गोरहा पर देवेंद्र एवं अरविंद राजपूत, प्रह्लादपुर शैलेंद्र लोधी एवं सोरों में भाजपा नगर अध्यक्ष संजय दुबे अस्थि विसर्जन कलश की अगवानी करेंगे।
विज्ञापन

हरिर की पैड़ी के अवागढ़ घाट पर किया जाएगा अस्थि विसर्जन
सोरों। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि का विसर्जन हरि की पैड़ी के अवागढ़ वाले घाट पर विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया जाएगा। विसर्जन से पूर्व अवागढ़ वाले अखाड़े पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। हरि की पैड़ी की सीढ़ियों पर दो मंच तैयार किए गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तीर्थनगरी में 1968 में जनसंघ के विस्तार के तहत यहां आए थे और 1971 में हरि की पैड़ी के पक्के घाटों के निर्माण की आधारशिला रखी थी। दोनों ही बार वे अवागढ़ अखाड़े पर रुके थे। इसी कारण श्रद्धांजलि सभा का यहीं आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश यात्रा शनिवार को शहर पहुंचेगी। जिले की सीमा पर भाजपा सांसद राजवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता अगवानी करेंगे। शहर पहुंचने से पूर्व ही नगरिया मोड़, चौथा मील, पिलुआ आदि स्थानों पर कार्यकर्ता अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि देंगे।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सचिन उपाध्याय के अनुसार जिला ब्राह्मण समाज द्वारा सुबह दस बजे श्री राम दरबार के सामने आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिले भर के विप्र बंधु अपने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति की प्रार्थना कर अस्थियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि शहर के 18 से अधिक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता पुष्पांजलि सभाओं का आयोजन करेंगे। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, यात्रा संयोजक एवं मारहरा विधायक वीरेंद्र वर्मा सहित जिले भर के पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसके बाद अस्थियों को सोरों स्थित गंगा में विसर्जन किया जाएगा।


वाजपेयी के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में रहेंगे व्यापक सुरक्षा इंतजाम

कासगंज। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि विसर्जन कलश शनिवार को जिले में पहुंचेगा। सोरों हरि की पैड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। कार्यक्रम के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा के इंतजाम कर लिए हैं। बाहरी जनपदों से भी पुलिस के अधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ सोरों हरि की पैड़ी का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बताया कि अस्थि विसर्जन कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिला पुलिस के अलावा बाहरी जिले से 3 अपर पुलिस अधीक्षक, 7 क्षेत्राधिकारी, 10 प्रभारी निरीक्षक, 50 उपनिरीक्षक, 10 महिला उपनिरीक्षक, 30 एचसीपी, 150 आरक्षी, एक ट्रैफिक उपनिरीक्षक, 10 हैड कांस्टेबल ट्रैफिक, 20 आरक्षी ट्रैफिक पुलिस, 50 महिला आरक्षी, 3 कंपनी पीएसी, 3 फायर टेंडर को तैनाती दी गई है। सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समापन तक बाहरी जनपदों का पुलिस बल तैनात रहेगा।

रूट किया डायवर्ट
पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बताया कि यातायात व्यवस्था के लिए भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। जिसके अंतर्गत बरेली, कासगंज, एटा की ओर से आने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। बरेली की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को कछला पुल से पहले रोक दिया जाएगा। इसके अलावा रोडवेज व अन्य छोटे वाहनों को सोरों से सहावर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं अलीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों को शहर की सीमा से 10 किलोमीटर पहले ही रोका जाएगा। छोटे वाहनों को परिवर्तित रूट से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed