{"_id":"5b7c44bb42c79246560427eb","slug":"31534870715-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन: बहनों को नहीं होगी कोई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन: बहनों को नहीं होगी कोई परेशानी
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
नोंकझोंक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम विशेष बस सेवा अभियान चलाएगा। व्यस्त मार्गों पर बसों की संख्या व चक्कर बढ़ाए जाएंगे। इस दौरान चालक-परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। इतना ही नहीं रक्षाबंधन के त्योहार पर बहन अपने भाई को राखी बांधने के लिए रोडवेज में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
राखी के त्योहार पर भाई बहनों का आवागमन और सुलभ किया जाएगा। इनकी सुविधा के लिए रोडवेज विभाग ने एक सप्ताह का विश्ेाष बस सेवा अभियान चलाने का निर्णय लिया है। बुधवार से शुरू हो रहा साप्ताहिक अभियान अगले बुधवार तक जारी रहेगा। अभियान में जहां व्यस्त या अधिक सवारी वाले मार्गों पर बसों की संख्या एवं चक्कर बढ़ाए जाएंगे। ताकि यात्रियों को बसों का इंतजार न करना पड़े। स्टाफ बढ़ाकर बसों की आवृति बढ़ाने की योजना है। वहीं अन्य मार्गों पर भी अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगीं। इस दौरान चालक परिचालकों की छुट्टियां निरस्त रहेंगीं। वहीं महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी। परिवहन निगम के आदेशानुसार 25 अगस्त अर्द्धरात्रि से 26 अगस्त अर्द्धरात्रि तक यह सुविधा केवल महिलाओं को उपलब्ध रहेगी।
राखी पर यात्रियों की जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसों की व्यवस्था रहेगी। बस स्टैंड पर मौजूद डिपों अधिकारी यात्रियों की भीड़ एवं बसों की उपलब्धता के आधार पर किसी भी बस को किसी भी रूट पर तत्काल भेजने की व्यवस्था करेंगे। महिलाओं के लिए 25 अगस्त की आधी रात से 26 अगस्त की आधी रात तक यात्रा निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन
मदनलाल, एआरएम
डिपो में संचालित कुल बसें-168
परिवहन निगम की कुल बसें-125
अनुबंधित कुल बसें-43
दिल्ली जाती है सबसे अधिक बस
यूं तो एटा डिपों में 168 बस है, जिनमें से हर रोज 80 से 90 बस दिल्ली रुट पर चलती है। त्योहार पर इन बसों की संख्या सौ से 110 तक किए जाने की योजना है।