{"_id":"5b22a5654f1c1ba66e8b8010","slug":"31528997221-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद की पत्नी ने मांगी शिक्षिका की नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद की पत्नी ने मांगी शिक्षिका की नौकरी
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
शहीद की पत्नी ने मांगी शिक्षिका की नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। देश रक्षा में वीरगति को प्राप्त हुए जवान की पत्नी अलका एमए बीएड डिग्री धारक है। ऐेसे में पति के शहीद हो जाने के बाद महिला ने खुद के लिए इंटर कालेज में शिक्षिका की नौकरी, पिता ने पेट्रोल पंप और शहीद स्थल तक सड़क एवं गांव से बाहर शहीद गेट बनवाने की मांग की है।
सरकार की तरफ से मिलने वाली आर्थिक मदद को लेकर प्रभारी मंत्री ने पत्नी अलका यादव को बीस और पिता राजवीर को पांच लाख रुपये का डीडी दिया है। सरकार की तरफ से मिली आर्थिक मदद के बाद पिता की तरफ से बेटे की याद में एक पेट्रोल पंप और गांव के बाहर शहीद बेटे के नाम से गेट एवं कठिंगरा गांव से बेटे के शहीद स्थल तक मार्ग बनवाने की डीएम से बात कही है। वही दूसरी तरफ शहीद की पत्नी अलका यादव ने प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग और डीएम से इंटर कालेज में शिक्षिका के पद पर नौकरी की मांग की है। जवान की पत्नी ने बताया कि वह मास्टर डिग्री धारक है। ऐसे में वह शिक्षा की दिशा में प्रचार प्रसार कर देश हित में भागेदारी निभाएगी। इस मांग पर प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी ने परिजनों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया है।