{"_id":"5b1eac3a4f1c1bf76e8b785e","slug":"31528736826-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो बालिकाओं की मौत, 22 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो बालिकाओं की मौत, 22 घायल
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो बालिकाओं की मौत, 22 घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली/ राजा का रामपुर।
पटियाली के ताजपुर तिगरा मोड़ पर शिवाला प्लांट के पास सोमवार सायं कलश विसर्जन कर लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो बालिकाओं की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं।
गांव तिगरा में मड़ी पर ग्रामीणों ने भागवत कथा का आयोजन किया था। समापन के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर कलश विसर्जन के लिए राजा का रामपुर नहर पर गए। वापस लौटते वक्त ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो बालिकाओं की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में काजल (12) पुत्री पन्नालाल, रेनू (14) पुत्री ईश्वर दयाल शामिल हैं। वहीं घायलों में निशा (18), लक्ष्मी व कृष्णा (15), छाया (15), अंशिका (12), पूर्णिमा (16) व दीप्ति (14), वर्षा (9), विशाल (15), चांदनी (15), रजनी (19), खुशबू (15), निशा (18) शामिल हैं। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। आननफानन में घायलों को एटा, राजा का रामपुर और अलीगंज के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एसडीएम धीरेंद्र कुमार, सीओ कर्मवीर सिंह मौेके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।
दौड़ पड़े शिवाला प्लांट कर्मी
पटियाली। हादसे के बाद शिवाला प्लांट पर काम कर रहे लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। कर्मियों ने ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। कर्मियों के प्रयास से कई लोगों की जान बच गई।